इंदौर के एरोड्रम में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत: टक्कर मारकर भागा आरोपी, CCTV वीडियो आया सामने – Indore News


इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में गुरुवार शाम सड़क हादसे में 46 वर्षीय अतीक की मौत हो गई। वह आईस्क्रीम डिलीवरी का काम कर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अतीक असंतुलित होकर सड़क पर दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अतीक को एमवाय अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार टक्कर मारने वाला बाइक सवार घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें एक बाइक सवार द्वारा कट मारने के बाद अतीक के गिरने का दृश्य दिख रहा है। परिवार का एकमात्र कमाने वाला था अतीक परिजनों के अनुसार अतीक परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *