क्या आज स्कूल बंद हैं? घर से निकलने से पहले चेक करें सरकारी छुट्टी की लिस्ट

नई दिल्ली (School Holiday Today 27 March 2026). आज 27 मार्च 2026 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों ने स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की है. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रामनवमी पर 2 दिनों (26 और 27 मार्च) की छुट्टी का निर्देश दिया है.

रामनवमी की छुट्टी न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत बनकर भी आया है. मार्च का महीना आमतौर पर परीक्षाओं, रिजल्ट और नए सत्र की तैयारियों का होता है. ऐसे में त्योहार के बीच मिली ये छुट्टियां परिवारों को एक साथ समय बिताने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करती हैं. खास तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आज शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे.

उत्तर प्रदेश में दो दिनों की सरकारी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में इस बार रामनवमी का उत्साह दोगुना है. राज्य सरकार ने पहले केवल 26 मार्च को अवकाश घोषित किया था, लेकिन बाद में इसे रिवाइज कर 27 मार्च को भी पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दी गई. नोएडा, लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या जैसे शहरों में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे. इसका मुख्य कारण अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए जुटने वाली लाखों की भीड़ और सुरक्षा प्रबंध हैं.

आज कहां-कहां स्कूल बंद हैं?

उत्तर प्रदेश के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी आज स्कूल बंद हैं.

  • बिहार: बिहार सरकार के कैलेंडर के अनुसार, आज 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी है.
  • मध्य प्रदेश और राजस्थान: इन दोनों राज्यों में भी रामनवमी बड़े स्तर पर मनाई जाती है, जिसके चलते ज्यादातर जिलों में स्कूल और बैंक बंद रखे गए हैं.
  • दिल्ली-NCR: दिल्ली के कई निजी स्कूलों ने भी राम नवमी के अवसर पर आज छुट्टी है, जबकि कुछ स्कूलों में केवल आंशिक अवकाश या छोटे उत्सव के बाद छुट्टी का प्रावधान है.

आज स्कूल क्यों बंद हैं?

स्कूल बंद होने की मुख्य वजह रामनवमी का त्योहार है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था. इस दिन कई शहरों में बड़ी शोभायात्राएं और जुलूस निकाले जाते हैं, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति काफी चैलेंजिंग हो जाती है. छात्रों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अक्सर ऐसे बड़े त्योहारों पर स्कूल बंद रखने का निर्णय लेता है.

लॉन्ग वीकेंड का शानदार मौका

इस बार रामनवमी ने स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों को साल का बेहतरीन लॉन्ग वीकेंड तोहफे में दिया है. उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में छुट्टियों का गणित शानदार है:

26 मार्च (गुरुवार): रामनवमी/अष्टमी अवकाश.

27 मार्च (शुक्रवार): रामनवमी (अतिरिक्त अवकाश).

28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (कई दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टी).

29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.

इस तरह लगातार 4 दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं. यह समय घूमने और धार्मिक यात्राओं के लिए बहुत अनुकूल है, जिससे ऋषिकेश, मथुरा और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *