दस्तावेज नहीं मिलने पर होटल से 3 सिलेंडर जब्त: प्रशासन बोला-जांच अभियान में किया निरीक्षण; अवैध LPG भंडारण पर कार्रवाई – Katni News


कटनी जिले में गुरुवार शाम को अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भंडारण और उपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाया। तहसीलदार बरही संतोष कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञ दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम ने कमानिया गेट के पास पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, टीम को होटल गीतांजलि में पांच व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपयोग में मिले। होटल प्रबंधक केवल दो सिलेंडरों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। शेष तीन (19 किलोग्राम भार वर्ग) सिलेंडरों के संबंध में कोई दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। प्रशासन ने तीनों अवैध सिलेंडरों को किया जब्त इस पर कार्रवाई करते हुए, प्रशासन ने तीनों अवैध सिलेंडरों को जब्त कर लिया। होटल के संचालक स्वतंत्र ताम्रकार के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन बोला-आगे भी जांच की कार्रावाई जारी रहेगी इसी अभियान के तहत संतोष होटल का भी निरीक्षण किया गया, जहां व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग पाया गया। हालांकि, होटल संचालक की ओर से सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के कारण वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू या व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में निरंतर जांच और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *