भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के अगले 12 महीनों का अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल जारी कर दिया है. बीसीसीआई ने सभी घरेलू सीरीज की तारीखों का एलान कर दिया है और अगले एक साल के भीतर भारत को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की मेजबानी करनी है. टीम इंडिया को अपने घर पर अगले एक साल के भीतर कुल 22 मैच खेलने हैं, जो 17 शहरों में खेले जाएंगे.
टीम इंडिया के इस घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से होगी. वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा 27 सितंबर-17 अक्टूबर तक चलेगा, इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. उसके करीब 2 महीने बाद श्रीलंका टीम भारत खेलने आएगी, जहां 13-27 दिसंबत तक तीन-तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.
🚨 News 🚨
An action-packed home season awaits 💙#TeamIndia is set to host West Indies, Sri Lanka, Zimbabwe, and Australia for 22 matches across 17 venues 🏟️
More Details 🔽https://t.co/DrhB65D9FU
— BCCI (@BCCI) March 26, 2026
साल 2027 के जनवरी महीने मीइन जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसे 3-9 जनवरी तक तीन वनडे मैच खेलने हैं. वहीं जनवरी महीने के अंत मीइन ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत आएगी. 21 जनवरी-27 फरवरी तक दोनों टॉप टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
भारत का शेड्यूल (घरेलू सीरीज)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर-17 अक्टूबर – 3 ODI और पांच टी20
श्रीलंका का भारत दौरा: 13 दिसंबर-27 दिसंबर – 3 ODI और तीन टी20
जिम्बाब्वे का भारत दौरा: 3 जनवरी-9 जनवरी – 3 ODI
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: 21 जनवरी-27 फरवरी- 5 टेस्ट
चूंकि अगले एक साल में भारत को सिर्फ एक घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी वजह से उसकी WTC फाइनल खेलने की उम्मीदें फीकी पड़ती नजर आ रही हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम अभी छठे स्थान पर है.
बता दें कि वेस्टइंडीज से ठीक पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलना है. उसके बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलने आयरलैंड जाएगी और वहीं से इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.
यह भी पढ़ें:
कितने रुपये में बिकी RCB, किसने खरीदा? IPL 2026 से पहले जानिए कैसे बेंगलुरु बनी सबसे महंगी टीम
.