Rinku Singh Government job: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सरकारी नौकरी लग गई है. रिंकू के लिए एकसाथ 2 बड़ी खुशखबरी आई हैं, क्योंकि हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया है. वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार में उनकी क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई है. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया.
रिंकू सिंह के अलावा यूपी सरकार 6 अन्य एथलीटों को भी सरकारी नौकरी देने जा रही है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं. इनमें हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल, जेवलिन थ्रो एथलीट अजीत सिंह, धावक सिमरन और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीन कुमार भी शामिल हैं.
क्या होगा रिंकू सिंह का काम?
रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (क्षेत्रीय खेल अधिकारी) द्वितीय श्रेणी का गैजेटेड ऑफिसर होता है. उनका काम राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, मैदानों की देखरेख करना और नई प्रतिभा को ढूंढना और उसे निखारना होता है.
कितनी सैलरी लेंगे रिंकू सिंह?
उत्तर प्रदेश में एक क्षेत्रीय खेल अधिकारी सामान्यतः 70-90 हजार रुपये की तनख्वाह पाता है. रिंकू सिंह को भी इतनी ही सैलरी मिलेगी. रिंकू को आईपीएल ने रातोंरात स्टार बना दिया था, उन्होंने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में यश दयाल को आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर KKR को यादगार जीत दिलाई थी. उसके बाद रिंकू ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा है.
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर बन चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, एशिया कप जीता और हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे.
KKR की उपकप्तानी करेंगे
IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. कोलकाता टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे होंगे. बता दें कि KKR ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
यह भी पढ़ें:
BCCI ने टीम इंडिया का सालभर का शेड्यूल किया जारी, जानें कब और किसके साथ कौन सी सीरीज
.