कन्या छात्रावास अधीक्षक अर्चना बागड़ी सम्मानित – Raisen News

भास्कर संवाददाता | रायसेन गौहरगंज विकासखंड के औबेदुल्लागंज स्थित आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षक अर्चना बागड़ी को उत्कृष्ट संचालन, स्वच्छता, बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य मंत्री कुंअर विजय शाह ने 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर उनके काम की सराहना की। मंत्री ने दूरभाष पर बातचीत की। छात्रावास प्रबंधन में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अन्य संस्थानों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विभागीय स्तर पर यह राशि संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, भोपाल संभाग के माध्यम से बागड़ी के बैंक खाते में जमा कराई गई। यह सम्मान छात्रावास में बेहतर प्रबंधन, अनुशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *