नारियल नहीं, इस तेल में मिलाएं नींबू का जूस, चेहरे की चमक देख रह जाएंगे दंग

Last Updated:

गर्मी के मौसम में त्वचा की चमक बनाए रखना आसान नहीं होता, इसलिए लोग नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर रुख करते हैं. इन दिनों ऑलिव ऑयल और नींबू के जूस का कॉम्बिनेशन काफी चर्चा में है, जिसे स्किन के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कोई जादुई नुस्खा नहीं है, बल्कि इसका असर आपकी डाइट, लाइफस्टाइल और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है.

Zoom

ऑलिव ऑयल और नींबू का कॉम्बिनेशन.

गर्मियों में स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाने के लिए लोग नए-नए घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं. इन दिनों ऑलिव ऑयल और नींबू के जूस का “वेलनेस शॉट” काफी चर्चा में है, जिसे कई लोग सुबह खाली पेट पीने की सलाह देते हैं. माना जा रहा है कि यह शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और स्किन को ग्लो देने में मदद करता है. हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी एक ड्रिंक से चमत्कारी परिणाम की उम्मीद करना सही नहीं है, बल्कि यह आपकी पूरी लाइफस्टाइल और खानपान पर निर्भर करता है…

इस बारे में Dt Komal Malik बताती हैं कि ऑलिव ऑयल में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, वहीं नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत है जो इम्युनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इन दोनों को एक साथ लेने से कुछ लोगों को पाचन में सुधार या कब्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन यह हर व्यक्ति के शरीर और उसकी डाइट पर निर्भर करता है. अगर आपकी डेली डाइट संतुलित नहीं है, तो यह ड्रिंक अकेले कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सकती.

क्या सच में स्किन पर दिखता है असर
स्किन के नजरिए से देखें तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद जरूर करते हैं, जिससे हल्का ग्लो नजर आ सकता है. लेकिन एक्सपर्ट्स साफ तौर पर कहते हैं कि इसे कोई इंस्टेंट ब्यूटी ड्रिंक नहीं माना जा सकता. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सही डाइट, पर्याप्त पानी पीना, नींद और स्किनकेयर रूटीन ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं. यह ड्रिंक सिर्फ एक सपोर्टिंग एलिमेंट की तरह काम कर सकती है, न कि पूरी समस्या का समाधान.

किन लोगों को नहीं लेना चाहिए यह ड्रिंक? 
Dt Komal Malik के अनुसार, यह ड्रिंक हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. जिन लोगों को एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें इसे लेने से बचना चाहिए क्योंकि नींबू और ऑलिव ऑयल का कॉम्बिनेशन उनकी परेशानी बढ़ा सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों को गॉलब्लैडर से जुड़ी दिक्कतें हैं या जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए क्योंकि ऑलिव ऑयल में कैलोरी अधिक होती है.

क्या है सही तरीका और सावधानी? 
कुल मिलाकर, ऑलिव ऑयल और नींबू का यह कॉम्बिनेशन हेल्दी जरूर है, लेकिन इसे कोई जादुई उपाय समझना गलत होगा. बेहतर यही है कि इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का एक हिस्सा बनाकर सीमित मात्रा में लिया जाए. साथ ही, किसी भी नए हेल्थ ट्रेंड को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है, ताकि आप फायदे के साथ-साथ संभावित नुकसान से भी बच सकें.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *