शेयरधारकों के लिए खुशखबरी! यह कंपनी हर शेयर पर दे रही 86 रुपये का डिविडेंड, जल्दी चेक करें कहीं

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

TVS Holdings Dividend 2026: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां समय-समय पर डिविडेंड का ऐलान करती हैं. इसी कड़ी में TVS Holdings ने भी अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है.

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. इस फैसले ने निवेशकों की झोली खुशियों से भर दी हैं. आइए जानते हैं, रिकॉर्ड  डेट समेत अन्य जानकारियों के बारे में…

निवेशकों की हुई मौज

कंपनी ने इस बार अपने शेयरधारकों को बड़ा फायदा देने का फैसला किया है. कंपनी बोर्ड ने 1720 प्रतिशत के डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि हर शेयर पर निवेशकों को 86 रुपये  का लाभ मिलेगा. 

शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये तय की गई है. जिससे यह डिविडेंड काफी आकर्षक बन जाता है. इस डिविडेंड भुगतान पर कंपनी करीब 174 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है. डिविडेंड की ऐलान के बाद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और बढ़ सकता हैं. 

2 अप्रैल को है रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड का फायदा उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनके पास 2 अप्रैल 2026 तक कंपनी के शेयर होंगे. कंपनी की ओर से यही रिकॉर्ड डेट तय की गई है. अगर कोई इस तारीख के बाद शेयर खरीदता है तो उन्हें डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा.  

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि रिकॉर्ड डेट के बाद करीब 30 दिनों के भीतर डिविडेंड की राशि निवेशकों के खाते में भेज दी जाएगी.

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

बीएसई पर बुधवार, 25 मार्च के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. शेयर 2.54 प्रतिशत या 349 रुपये की उछाल के साथ 14,086.65 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 14,146.25 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 28,500.23 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज आपको इन्हें खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *