इस मौसम में इसे रोजाना खाएं, त्वचा, बाल और हड्डियां भी मजबूत, जानिए फायदे

Last Updated:

गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू से बचने के लिए ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल करें. 90% पानी और कम कैलोरी वाली यह फल न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखती है, बल्कि पेट, हृदय, किडनी और त्वचा की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आइए जानते है इसके फायदे…

गर्मी के मौसम में शरीर को फिट और हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग कई तरह के पेय पदार्थ और फूड आइटम अपनी डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप भी तेज धूप और लू से बचना चाहते हैं, तो गर्मियों में मिलने वाले ककड़ी फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं.

डा. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, ककड़ी में विटामिन A, C, K, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और यह तेज धूप और लू से भी बचाता है. इसके अलावा, यह पेट की समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है. गर्मियों में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए यह एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है.

ककड़ी का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है. यह वजन कम करने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है. किडनी स्टोन की समस्या से राहत पाने के लिए भी ककड़ी उपयोगी मानी जाती है, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है. इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी यह मददगार होती है.

डा. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि ककड़ी में लगभग 90% पानी और बहुत कम कैलोरी होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करती है. इसे भोजन के साथ सलाद के रूप में खाया जा सकता है या फिर ऐसे ही कच्चा भी खाया जा सकता है. कुछ लोग इसे नींबू और काला नमक डालकर भी खाना पसंद करते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

गर्मी के मौसम में मिलने वाला ककड़ी फल सेवन करने से इस मौसम में चलने वाली तेज लू से शरीर के बचाव में बेहद कारगर होता है. 

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *