Last Updated:
Summer Remedy : गर्मी बढ़ने लगी है. तापमान जब 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब AC, कूलर और ठंडी ड्रिंक्स ही सहारा बनते हैं, लेकिन कुछ समय बाद शरीर फिर से गर्मी महसूस करने लगता है. ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि शरीर की असली ठंडक बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आती है. सौंफ, धनिया और गुलकंद से बना यह देसी ड्रिंक बेहद फायदेमंद है. यह शरीर के लिए नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है. सौंफ का सेवन शरीर को शांत रखता है. धनिया शरीर में जमा अतिरिक्त गर्मी को संतुलित करता है. गुलकंद एनर्जी बनाए रखता है.
ऋषिकेश. भीषण गर्मी का मौसम आते ही हर कोई राहत पाने के लिए अलग-अलग उपाय ढूंढने लगता है. तापमान जब 40 से 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब AC, कूलर और ठंडी ड्रिंक्स ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ये उपाय सिर्फ बाहरी राहत देते हैं और कुछ समय बाद शरीर फिर से गर्मी महसूस करने लगता है. ऐसे में आयुर्वेद के पुराने और देसी नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं, जितने पहले हुआ करते थे. दादी-नानी के समय से चला आ रहा एक खास उपाय है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और लू के असर को भी काफी हद तक कम कर देता है.
लोकल 18 के साथ बातचीत में ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि शरीर की असली ठंडक बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आती है. अगर शरीर का तापमान संतुलित रहे, तो गर्मी का असर कम महसूस होता है. यही कारण है कि सौंफ, धनिया और गुलकंद से बना यह देसी ड्रिंक फायदेमंद माना जाता है. यह सिर्फ एक साधारण पानी नहीं है, बल्कि शरीर के लिए नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है. इसमें मौजूद सभी तत्व अपने-अपने तरीके से शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और गर्मी से होने वाली परेशानियों को कम करते हैं.
ठंडी तासीर
सौंफ की बात करें तो यह प्राकृतिक रूप से ठंडी तासीर वाली होती है. गर्मियों में सौंफ का सेवन शरीर को शांत रखने में मदद करता है. यह न सिर्फ शरीर की गर्मी को कम करती है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती है. धनिया शरीर में जमा अतिरिक्त गर्मी को संतुलित करने का काम करता है. यह ब्लड को कूल करता है और शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखता है. गुलकंद पेट को ठंडक देता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. तीनों का कॉम्बिनेशन मिलकर एक ऐसा असर पैदा करता है, जो गर्मी के दिनों में बेहद राहत देता है.
डॉ. राजकुमार बताते हैं कि इस नुस्खे को बनाना भी बेहद आसान है. एक गिलास पानी में थोड़ी सी सौंफ और धनिया रातभर भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पी लें. चाहें तो इसे हल्का ठंडा करके भी पी सकते हैं. इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है, जिससे इसे रोजाना पीना मुश्किल नहीं लगता. नियमित सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है और लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है.
गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन की होती है. शरीर से पानी की कमी होने लगती है, जिससे थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस होती है. यह देसी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. यह पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है. यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि जब शरीर अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है, तो त्वचा पर भी उसका असर साफ दिखाई देता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें