IPL 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी. CSK आखिरी बार 2023 में खिताब जीती थी, लेकिन उसके बाद दोनों सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. मगर 2026 में चेन्नई के पास ऐसी टीम है, जो उसे छठा खिताब जिताने का दम रखती है. यहां उन 3 खिलाड़ियों पर नजर डाली, जो इस बार चेन्नई सुपर किंग्स को नए मुकाम पर ले जा सकते हैं.
1. संजू सैमसन
सबसे पहला और सबसे बड़ा नाम संजू सैमसन ही हैं, जो राजस्थान रॉयल्स से CSK में आए हैं. सैमसन इतनी जबरदस्त फॉर्म में हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए लगातार 3 अर्धशतकीय पारी खेलकर आ रहे हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में 321 रन बनाए और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. इस बार सबकी नजरें उनपर इसलिए भी टिकी होंगी क्योंकि वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.
2. कार्तिक शर्मा
19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऑक्शन के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि उनकी नजर काफी समय से कार्तिक पर थी और उन्होंने सही समय पर कार्तिक पर बड़ा दांव खेला है. चूंकि एमएस धोनी की रिटायरमेंट ज्यादा दूर प्रतीत नहीं होती, इसलिए भविष्य में संभव है कि कार्तिक को संजू सैमसन के बैकअप विकेटकीपर के रूप में तैयार किया जाएगा.
3. प्रशांत वीर
20 वर्षीय प्रशांत वीर पर भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाई थी. प्रशांत इसलिए CSK के लिए अहम हैं, क्योंकि रवींद्र जडेजा के जाने के बाद वो टीम में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल अदा कर सकते हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 9 विकेट लिए थे. मगर उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित अपने 6.76 के इकॉनॉमी रेट से किया था.
यह भी पढ़ें:
आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद
.