Last Updated:
Summer Gardening Tips: चिलचिलाती गर्मी का सबसे ज्यादा असर पौधों पर पड़ता है. पौधों की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन्हें गमले के आकार के हिसाब से कितना पानी दे रहे हैं. इनडोर और आउटडोर पौधों की जरूरतें अलग-अलग होती हैं. जहां खुली धूप में रखे पौधों को ज्यादा पानी चाहिए, वहीं घर के अंदर रखे पौधों को कम सिंचाई की जरूरत होती है. अगर आप गमले की गहराई और चौड़ाई के अनुसार पानी की सही माप समझ लें, तो आपके पौधे तेज गर्मी में भी हरे-भरे रहेंगे. आइए जानते हैं किस साइज के गमले के लिए कितना पानी देना जरूरी है.
Summer Gardening Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बागवानी के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने पौधों को हरा-भरा रखने की होती है. उचित मात्रा में पानी न मिलने से पौधे मुरझाने लगते हैं और धीरे-धीरे सूख जाते हैं. अक्सर लोग यह समझ नहीं पाते कि किस पौधे को कितना पानी चाहिए और किस समय देना चाहिए. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गमले के साइज के हिसाब से आपको कितना पानी देना चाहिए, ताकि आपके इनडोर और आउटडोर प्लांट हमेशा खिले-खिले रहें.
15 और 20 इंच के बड़े गमलों का ख्याल
ऑफिस और बड़े बंगलों में अक्सर 15 और 20 इंच के गमले रखे जाते हैं, जिनमें 3-4 फीट ऊंचे पौधे लगे होते हैं. 15 इंच के गमले में लगे बाहरी पौधों को गर्मियों में रोजाना 1 लीटर पानी की जरूरत होती है, जबकि इनडोर के लिए 500 ML पानी काफी है. इसी तरह, 20 इंच के बड़े गमले में पानी की मात्रा लगभग डेढ़ लीटर तक रखनी चाहिए. इनडोर के 20 इंच पौधों में 700 से 800 ML पानी हर तीन से चार दिन में देना चाहिए. इनडोर प्लांट्स में पानी की जरूरत अक्सर 2 से 3 दिन बाद ही पड़ती है, इसलिए मिट्टी छूकर नमी चेक करना सबसे अच्छा तरीका है.
पानी देने और गुड़ाई का सही समय
गमला किसी भी साइज का हो, लेकिन पानी देने का समय आपकी पूरी मेहनत बना या बिगाड़ सकता है. पानी देने और मिट्टी की गुड़ाई करने के लिए शाम 6 बजे के बाद का समय सबसे बेहतरीन होता है, क्योंकि तब तक सूरज की तपिश खत्म हो जाती है और मिट्टी ठंडी होने लगती है. अगर आप सुबह देर से या दोपहर में पानी देते हैं, तो धूप की वजह से पानी गर्म होकर सीधे तौर पर पौधों की जड़ों को जलाकर नष्ट कर सकता है. इसी तरह, गर्म मिट्टी में गुड़ाई करना भी पौधों के लिए नुकसानदायक होता है, इसलिए मिट्टी की हीटिंग खत्म होने का इंतजार जरूर करें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
.