पंखा करने लगा है खट-खट की आवाज? तकनीकी गड़बड़ी या आपकी गलती, मिनटों में ठीक करने का तरीका

Last Updated:

अगर आपका पंखा खट-खट या कट-कट की आवाज कर रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ढीले स्क्रू, गंदे ब्लेड या मोटर की समस्या इसकी वजह हो सकती है. जानें घर पर पंखे की सफाई, बैलेंस और ऑयलिंग के आसान उपाय, और कब एक्सपर्ट को बुलाना जरूरी होता है, ताकि बड़ा खर्च बचाया जा सके….

गर्मियों में अगर पंखा अचानक कट-कट या खट-खट की आवाज करने लगे, तो ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यह छोटी-सी समस्या आगे चलकर बड़ा खर्च बढ़ा सकती है. कई मामलों में इस समस्या को घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है. अगर आप सही समय पर कदम उठाते हैं, तो पंखे पर होने वाला बड़ा खर्च बचाया जा सकता है.

पंखा खड़खड़ाहट की आवाज क्यों करता है? पंखे की आवाज के कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम कारणों में ढीले स्क्रू, मुड़े हुए ब्लेड या मोटर में घर्षण शामिल हैं. धूल जमना और लंबे समय तक सफाई न होने के कारण भी आवाज आ सकती है. कभी-कभी पंखे का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे कंपन और खड़खड़ाहट की आवाज होती है. इसलिए, इस आवाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सबसे पहले, स्क्रू और फिटिंग्स जांचें : अगर पंखा आवाज कर रहा है, तो सबसे पहले उसकी फिटिंग्स जांचें. कई बार ब्लेड या कवर के स्क्रू ढीले हो जाते हैं, जिससे आवाज आती है. स्क्रूड्राइवर की मदद से सभी स्क्रू को हल्के से कस दें. ध्यान रखें कि ज्यादा कसने से थ्रेड खराब हो सकते हैं, यह सबसे आसान और प्रभावी उपाय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्लेड की सफाई और बैलेंस जरूरी है : धूल और गंदगी जमा होने से पंखे के ब्लेड का बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में ब्लेड को सूखे या हल्के गीले कपड़े से साफ करें. अगर कोई ब्लेड थोड़ा मुड़ा हुआ है, तो उसे धीरे से सीधा करें. बैलेंस सही होने पर कंपन कम हो जाता है और आवाज अपने आप बंद हो जाती है. यह मेंटेनेंस हर कुछ महीनों में करना फायदेमंद होता है.

मोटर में ऑयलिंग की जरूरत समझें : पुराने पंखों में मोटर के अंदर का तेल सूख जाने से घर्षण बढ़ जाता है. इससे पंखा कट-कट या खट-खट की आवाज करने लगता है. ऐसे में सही ग्रेड का लुब्रिकेंट या मशीन ऑयल डालना फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आपको एक्सपीरिएंस नहीं है, तो टेक्नीशियन की मदद लेना बेहतर रहेगा, ताकि मोटर को कोई नुकसान न पहुंचे.

एक्सपर्ट को कब बुलाएं : अगर स्क्रू टाइट करने, सफाई और ऑयलिंग के बाद भी आवाज बंद नहीं होती है, तो समस्या मोटर या बेयरिंग में हो सकती है. ऐसी स्थिति में पंखे को बार-बार चलाते रहना बड़ा नुकसान कर सकता है. इसलिए किसी भरोसेमंद इलेक्ट्रिशियन से जांच करवा लें. समय पर रिपेयर कराने से नया पंखा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती.

नियमित मेंटेनेंस जरूरी है : पंखे की समय-समय पर सफाई और जांच करने से उसकी लाइफ काफी बढ़ जाती है. मेंटेनेंस न करने पर छोटी-सी खराबी भी बड़ी समस्या बन सकती है. हर 3 से 4 महीने में एक बार पंखे को चेक करें और साल में कम से कम एक बार सर्विस कराना समझदारी भरा फैसला माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *