सेहत का खजाना है ये छोटू सा फल, स्किन और बालों का दोस्त, सेहत भी रखे एकदम फिट

Last Updated:

Benefits of Amla: छोटा सा दिखने वाला आंवला सेहत के लिहाज से किसी खजाने से कम नहीं है. आयुर्वेद में इसे अमृत के समान माना गया है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते है. आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है. यह त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मजबूत करने में भी काफी लाभकारी माना जाता है. आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने और शरीर में खून की कमी दूर करने में सहायक होता है. इसके अलावा यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में भी मदद करता है. आंवला को आप जूस, मुरब्बा, चूर्ण या कच्चा खाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते है.

आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में जबरदस्त भूमिका निभा सकता है. इसका नियमित सेवन शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है. सर्दी, खांसी और वायरल जैसी समस्याओं से बचाव के लिए लोग इसे खास तौर पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इसका सेवन कई तरह से किया जाता है.

आंवला बालों और त्वचा के लिए भी किसी जादू से कम नहीं है. यह बालों को झड़ने से रोकता है, समय से पहले सफेद होने से बचाता है और उन्हें मजबूती प्रदान करने में मदद करता है. वहीं त्वचा पर यह एंटी-एजिंग की तरह काम करता है, जिससे चेहरा चमकदार, खूबसूरत और आकर्षक नजर आता है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, आंवला पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मददगार है. कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में यह कारगर है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आंवला दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत उपयोगी है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है. नियमित सेवन से हृदय मजबूत रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. आंवला के कई अद्भुत फायदे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, शुगर के मरीजों के लिए भी आंवला किसी वरदान से कम नहीं है. सुबह खाली पेट इसका सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह शरीर में शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक साबित होता है. ध्यान रखें सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.

आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने और जलन कम करने में भी बहुत ही लाभदायक और फायदेमंद होता है. इसके अलावा, आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायता प्रदान करता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है. इससे शरीर के अंदर जमा गंदगी भी बाहर निकलती है, जिससे ऊर्जा लगातार बरकरार रहती है.

आंवला के सेवन करने की बात करें, तो इसको कई तरीकों से प्रयोग में लाया जा सकता है. जैसे रस, कच्चा, पाउडर या च्यवनप्राश के रूप में आदि. हालांकि, इसके अत्यधिक सेवन से एसिडिटी या पेट में दर्द हो सकता है. इसलिए संतुलित मात्रा में ही सेवन करें. ध्यान रखें कि, अगर आप किसी रोग से ग्रस्त हैं, तो बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन न करें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *