Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वे छिंदवाड़ा में 506.29 करोड़ रुपये के 105 और पांढुर्णा में 362.80 करोड़ रुपये के 67 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे.
Hanuman Lok Project
Hanuman Lok Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले को कई महत्वपूर्ण सौगात देने जा रहे हैं. उनका यह दौरा विकास और धार्मिक दोनों दृष्टि से खास माना जा रहा है. मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा में कुल 506.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 105 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. वहीं, पांढुर्णा में 362.80 करोड़ रुपये के 67 विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे. इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री संबल और पेंशन योजनाओं की राशि सिंगल क्लिक के जरिए हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. इससे लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी.
हनुमान लोक परियोजना का उद्घाटन
धार्मिक कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री की विशेष भागीदारी रहेगी. वे हनुमान लोक परियोजना का उद्घाटन करेंगे और मंदिर संस्थान द्वारा बनाए गए विशाल सभा मंडप का लोकार्पण भी करेंगे. यह परियोजना क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री चौरई के सिहोरा माल में आयोजित सहस्त्र कुंडिय महायज्ञ में शामिल होंगे.
साथ ही जामसांवली धाम में हनुमान जन्मोत्सव 2026 के कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ धार्मिक आस्था को भी मजबूती देने वाला साबित होगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.