जबलपुर के आधारताल में फर्नीचर दुकानों में आग: 7 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, दुकान संचालक बोला- 10 लाख के फर्नीचर जले – Jabalpur News


जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे फर्नीचर दुकानों और एक कारखाने में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, जहां आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की शुरुआत एक फर्नीचर दुकान और उससे जुड़े कारखाने से हुई, जो आसपास की दुकानों तक फैल गई। ‘साहू फर्नीचर’ और ‘क्लासिक फर्नीचर’ समेत कई प्रतिष्ठान इसकी चपेट में आए। सात दमकल और आठ टैंकर आए नगर निगम ने आग की गंभीरता को देखते हुए सात फायर ब्रिगेड और आठ पानी के टैंकर मौके पर भेजे। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को काफी हद तक कंट्रोल किया। एक दुकान में 10 लाख, अन्य में भारी नुकसान मौके पर मौजूद एक दुकान संचालक ने करीब 10 लाख रुपए के फर्नीचर जलने का अनुमान बताया। अन्य प्रतिष्ठानों में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। क्लासिक फर्नीचर को एक करोड़ तक क्षति शुरुआती आकलन में ‘क्लासिक फर्नीचर’ को अकेले करीब एक करोड़ रुपए तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। फायरमैन राजेश के अनुसार, समय रहते टीम के पहुंचने से आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *