टॉप 7 समर फ्रूट्स, घर की बालकनी में लगाने के लिए बेस्ट, गार्डनिंग टिप्स

Last Updated:

Fruits Gardening Tips: फल उगाने के लिए बड़े बाग की जरूरत नहीं होती. थोड़े से स्थान और सही देखभाल के साथ आप अपने घर की बालकनी, छत या धूप वाले खिड़की के पास पॉट में कई तरह के फल आसानी से उगा सकते हैं. पॉट गार्डनिंग आसान, मजेदार और शहरी घरों के लिए परफेक्ट है.

पॉट में उगने वाले आसान फल स्ट्रॉबेरी पॉट में उगाने के लिए सबसे आसान फलों में से एक है. ये फ्रूट छोटे कंटेनर में भी ये अच्छे से बढ़ते हैं. इसे उगाने के लिए अच्छी तरह पानी निकलने वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें जो नमीदार रहे पर गीला न रहे. इस फ्रूट को ग्रोथ के लिए धूप की जरूरत होती है. ऐसे में इसके पॉट को ऐसी जगह रखें जहां सूरज की किरण सीधे आए. इस तरह ताजा और मीठी स्ट्रॉबेरी आप सीधे घर में ही खा सकते हैं.

नींबू के पौधे पॉट में बहुत अच्छे से उगते हैं और घर में ताजगी का एहसास देते हैं. इसके लिए बौने (ड्वार्फ) किस्म चुनें. इसे गमले में लगाने के बाद सुनिश्चित करें कि पानी अच्छी तरह से निकले. पौधे को पर्याप्त धूप दें. सही देखभाल से आप पूरे साल ताजे नींबू प्राप्त कर सकते हैं.

अमरुद का पेड़ काफी बड़ा होता है, लेकिन यदि आप इसके बौने किस्म को चुनें तो इसे पॉट में भी लगाया जा सकता है.इसे उगाने के लिए बड़े पॉट का इस्तेमाल करें. पर्याप्त धूप दें. लंबाई को कंट्रोल करने के लिए नियमित छंटाई करें. इस तरह से आपको साल भर में स्वादिष्ट घर पर उगा अमरुद खाने के लिए मिलने लगेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनार के पौधे मजबूत होते हैं और पॉट में अच्छे से बढ़ते हैं. यदि आप इसे बालकनी में उगाना चाहते हैं, तो बौने किस्म को चुनें और इसे पॉट में लगाएं. नियमित लेकिन ज्यादा पानी न दें.अच्छी धूप सुनिश्चित करें. इसके चमकीले फूल भी घर की सुंदरता बढ़ाते हैं.

बौने केले की किस्में पॉट में उगाई जा सकती हैं. इसके लिए बड़े और गहरे पॉट का उपयोग करें. मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर और अच्छी तरह निकासी वाली हो. धूप पर्याप्त होनी चाहिए. केले का पौधा सजावटी रूप से भी अच्छा दिखता है.

पपीता बड़े पॉट में आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए गहरा कंटेनर लें. गमले में नियमित पानी दें और इसे गर्म धूप वाली जगह पर रखें. सही देखभाल से घर में ताजा पपीते का आनंद लिया जा सकता है.

अंजीर के पौधे कम देखभाल में पॉट में अच्छे से बढ़ते हैं. इसे उगाने के लिए मध्यम आकार का पॉट लें.गमले में नियमित पानी दें. इसे धूप वाली जगह पर रखें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *