अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निग ने महिलाओं के लिए कंडक्टर के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है.खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
कुल पद कितने हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,584 कंडक्टर पदों को भरा जाएगा. सरकार का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार का मौका दिया जाए और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए. यह भर्ती खास तौर पर महिलाओं के लिए रखी गई है ताकि वे आसानी से नौकरी हासिल कर सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें.
क्या चाहिए योग्यता?
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा एक और जरूरी शर्त यह है कि उम्मीदवार किसी न किसी रूप में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या कौशल विकास मिशन से जुड़ी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – NTPC में Artisan Trainee पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन?
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो कि 12वीं के नंबरों के हिसाब से तैयार होगी. यानी जिन उम्मीदवारों के इंटर में ज्यादा अंक होंगे, उनके चयन के चांस भी ज्यादा होंगे. इससे उम्मीदवारों को तैयारी के तनाव से राहत मिलती है.अगर किसी उम्मीदवार के पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट, NSS सर्टिफिकेट या भारत स्काउट्स एंड गाइड्स में राज्य या राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड है, तो उन्हें मेरिट में 5% अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा. इससे ऐसे उम्मीदवारों को चयन में बढ़त मिलेगी और उनके सिलेक्शन के मौके और मजबूत हो जाएंगे.
सैलरी कितनी होगी?
इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा.अगर कोई उम्मीदवार महीने में 22 दिन काम करके 5,000 किलोमीटर की ड्यूटी पूरी करती है, तो उसे 3,000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव भी मिलेगा.इसके अलावा कर्मचारियों को EPF फ्री ट्रैवल पास और नाइट ड्यूटी अलाउंस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.
भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?
भर्ती को आसान बनाने के लिए विभाग की तरफ से रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. ये मेले 25 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे.उम्मीदवार लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर और सहारनपुर जैसे शहरों में जाकर सीधे इसमें भाग ले सकती हैं.
महिलाओं के लिए खास सुविधा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस भर्ती में महिलाओं की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. चयनित उम्मीदवारों को उनके होम डिस्ट्रिक्ट या आसपास के डिपो में ही पोस्टिंग दी जाएगी, ताकि वे अपने परिवार के साथ रहकर आराम से नौकरी कर सकें. यह सुविधा महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.
यह भी पढ़ें – JEE मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, NTA ने शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
.