Video: न सरकारी मदद, न बैंक से लोन! 20 हजार से कमरे में उगाया नोटों का ढेर, बदली तकदीर

X

न सरकारी मदद, न बैंक से लोन! 20 हजार से कमरे में उगाया नोटों का ढेर

 

arw img

Womens Mushroom Farming Success Story: सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर की सपना देवी आज उन महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं, जो आर्थिक तंगी को अपनी कमजोरी मान लेती हैं. कभी पति की सिलाई से होने वाली सीमित आय में घर चलाना एक चुनौती था, लेकिन आज मशरूम की खेती ने उनके जीवन की दिशा बदल दी है. सपना ने बिना किसी सरकारी कर्ज के महज 20000 रुपये की निजी पूंजी से 50 बैग मशरूम से अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत में बाहर से मशरूम खरीदकर बेचने वाली सपना को जब कम मुनाफा हुआ, तो उन्होंने जीविका समूह से ट्रेनिंग ली. आज वह अपने घर में ही ऑयस्टर और बटन मशरूम का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रही हैं. सीजन में उनके मशरूम 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं और कभी-कभी एक दिन की बिक्री एक क्विंटल तक पहुंच जाती है. सपना की इस आत्मनिर्भरता का सबसे सुखद परिणाम उनके बच्चों की शिक्षा पर दिखा है. इसी कमाई के दम पर उनका बेटा बड़े स्कूल में पढ़ रहा है. बिना किसी बाहरी आर्थिक मदद के अपनी मेहनत के बल पर खड़ी सपना अब अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *