भोपाल के हनुमानगंज थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किया और फायर कंट्रोल को सूचित किया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। हनुमानगंज थाने के प्रभारी अवधेश सिंह भदोरिया ने बताया कि आग जब्त वाहनों में लगी। जहां वाहन खड़े थे वहीं पास में एक इलेक्ट्रिक पोल है, जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की थी। आग पर काबू पा लिया गया है। .