- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (25 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
25 मार्च, बुधवार को मेष राशि वालों को धीमी लेकिन मजबूत प्रगति मिलेगी। वृष राशि वालों के जीवन में पुराने रिश्तों की गर्माहट लौट सकती है। मिथुन राशि वालों की समझ, बातचीत और क्रिएटिविटी उन्हें आगे बढाएगी। सिंह राशि वालों को करियर में भरोसे और स्थिरता का फायदा मिल सकता है।
तुला राशि वालों को कम्युनिकेशन और तेज सोच से फायदा होगा। धनु राशि वालों के लिए पुरानी स्थिति से निकलकर नई दिशा की शुरुआत के योग हैं। मकर राशि वालों को अधूरे काम पूरे होने की राहत मिलेगी, जबकि मीन राशि वालों के लिए सीखने और नई शुरुआत का दिन रहेगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – नाइट ऑफ पेन्टाकल्स आज प्रगति धीमी नजर आएगी, लेकिन दिशा मजबूत बनी रहेगी। छोटी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया नियंत्रित रखें। बच्चों से जुडी जिम्मेदारियां समय लेंगी। हाउसवाइफ को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी। काम एक-एक करके आगे बढेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कोई बडा बदलाव नहीं होगा, लेकिन संतुलन बना रहेगा। किसी मित्र से व्यवहारिक मदद मिल सकती है। किसी काम की मजबूत शुरुआत का अवसर मिलेगा।
करियर – बैंकिंग, ऑडिट या डॉक्यूमेंटेशन से जुडे लोगों को डिटेल्स अच्छी तरह जांचनी होंगी। छोटे-छोटे सुधार आगे चलकर बडे नतीजे देंगे। सहकर्मियों के साथ मिलकर रिकॉर्ड अपडेट करने पड़ सकते हैं। फील्ड वर्क में रूटीन से जुडा बदलाव आएगा। बिजनेस में पुराने हिसाब या लंबित काम पूरे होंगे। वरिष्ठ आपकी लगातार मेहनत को नोटिस करेंगे। लव – साथी आपके शांत व्यवहार से प्रभावित होगा। बातचीत कम, लेकिन अर्थपूर्ण रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी मेहनती और सुलझे व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। रिश्तों में दिखावा कम और सच्चाई ज्यादा रहेगी। कपल्स भविष्य को लेकर व्यवहारिक सोच रखेंगे। हेल्थ – जोड़ों या कमर में हल्का दबाव महसूस हो सकता है। नियमित स्ट्रेचिंग जरूरी रहेगी। पुराने इलाज या रिपोर्ट से राहत का संकेत मिल सकता है। हल्की वॉक शरीर को सक्रिय बनाए रखेगी। लकी कलर – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 8
वृष – सिक्स ऑफ कप्स आज का दिन यादों और अपनापन जगाने वाला रहेगा। घर में पुराने किस्सों की चर्चा हो सकती है। माहौल सहज और भावनात्मक रहेगा। बच्चे अपनी मासूम हरकतों से खुशी देंगे। हाउसवाइफ को घर में बदलाव करने की प्रेरणा मिलेगी। भाई-बहन से कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का संदेश मन को छू जाएगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। आज मन स्वीकार और स्नेह की भावना के साथ आगे बढेगा।
करियर – आज अनुभव आपकी सबसे बडी ताकत बनेगा। किसी पुराने तरीके से काम आसान होगा। फूड, हॉस्पिटैलिटी या सर्विस सेक्टर से जुडे लोगों को ग्राहकों की संतुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल का माहौल सहज रहेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट की जानकारी फिर से काम आ सकती है। लव – रिश्तों में अपनापन और पुरानी मिठास लौटेगी। साथी के साथ कोई पुरानी याद फिर ताजा हो सकती है। डिस्टेंस रिलेशन में दूरी कम करने का अवसर मिलेगा। कपल्स छोटी मुलाकात या शांत समय बिताने की योजना बना सकते हैं। रिश्तों में सादगी और सच्चाई आज सबसे ज्यादा असर डालेगी। हेल्थ – आज पाचन तंत्र पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भारी भोजन से बचें। हल्का और घर का खाना आपके लिए बेहतर रहेगा। शरीर को सुस्ती से बाहर लाने के लिए हल्की गतिविधि जरूरी है। टहलना या धीमी एक्सरसाइज लाभ देगी। लकी कलर – पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर – 5
मिथुन – द मैजिशियन आज आपकी सोच तेज, लचीली और समाधान निकालने वाली रहेगी। हर स्थिति में नया तरीका नजर आएगा। लोग आपकी समझ पर भरोसा करेंगे। किसी उलझन का जवाब अचानक मिल सकता है। घर में बातचीत सक्रिय रहेगी। बच्चे किसी क्रिएटिव काम में आपकी मदद चाहेंगे। हाउसवाइफ को काम आसान करने की नई तरकीब सूझेगी। आर्थिक काम तेजी से निपटेंगे। मन में नई योजनाएं साफ रूप लेने लगेंगी। दिन आपकी कम्युनिकेशन और क्रिएटिविटी को आगे लाएगा।
करियर – आज आप जटिल काम को आसान बनाकर दिखाएंगे। कंटेंट राइटिंग, ट्रेनिंग या पब्लिक स्पीकिंग से जुडे लोगों को बढत मिलेगी। किसी रिपोर्ट या प्रेजेंटेशन को आप बेहतर रूप देंगे। इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग में आपकी बात असर डालेगी। बिजनेस में नई रणनीति लाभ दे सकती है। लव – रिश्तों में आज संवाद सबसे बडा पुल बनेगा। साथी आपकी बातों से तुरंत जुड़ाव महसूस करेगा। बातचीत हल्की, दिलचस्प और अर्थपूर्ण रहेगी। अविवाहित लोगों को बातचीत के जरिए नया कनेक्शन मिल सकता है। छोटी मुलाकात या साथ बिताया गया समय रिश्ते में गर्माहट लाएगा। हेल्थ – मानसिक सक्रियता अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। दिमाग लगातार काम करेगा, इसलिए छोटे ब्रेक जरूरी हैं। आंखों को आराम दें। मेडिटेशन और गहरी सांसें मन को शांत रखेंगी। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3
कर्क – द हैंग्ड मैन आज रुककर देखने और अपनी सोच बदलने का समय है। जल्दबाजी से बचें। घर में कुछ देर शांति बनी रह सकती है और यही विराम आपको स्पष्टता देगा। परिवार में किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया टल सकती है। हाउसवाइफ अपनी दिनचर्या में छोटा बदलाव करेंगी। काम अलग तरीके से पूरे होंगे। आर्थिक योजना धीमी रहेगी, लेकिन सुरक्षित दिशा में आगे बढेगी। किसी मित्र से बात बाद में होगी। आज धैर्य रखकर स्थिति को समझना बेहतर रहेगा। रुका हुआ समय आपको सही दिशा दिखाएगा।
करियर – फिल्म, फोटोग्राफी या क्रिएटिव प्रोडक्शन से जुडे लोग नया एंगल खोजेंगे। रिसर्च या एनालिसिस में पुराने डेटा को नए तरीके से देखेंगे। कोई मीटिंग टल सकती है या रीशेड्यूल हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट का अप्रोच बदलना पड़ सकता है। बिजनेस में ग्राहक के व्यवहार को नए नजरिए से समझना फायदेमंद रहेगा। लव – रिश्तों में आज स्पेस का महत्व रहेगा। साथी थोड़ा शांत रह सकता है। इसे दूरी न समझें। यह समझ बढाने का समय है। पुराने मुद्दे को नए नजरिए से देखें। अविवाहित लोग किसी अलग तरह के आकर्षण को महसूस करेंगे, लेकिन आगे बढने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। बातचीत कम, लेकिन अर्थपूर्ण रहेगी। छोटा सा संदेश भी गहरा असर डालेगा। हेल्थ – आज शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग जरूरी रहेगी। पानी की कमी न होने दें। ब्लड प्रेशर वाले लोग सतर्क रहें। दिन में थोड़ी वॉक करें। आराम और धीमी दिनचर्या शरीर को संतुलन देगी। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9
सिंह – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज आपका व्यक्तित्व स्थिर, भरोसेमंद और प्रभावशाली रहेगा। परिवार आपके फैसलों पर विश्वास करेगा। आप बिना जल्दबाजी के हर बात को संतुलित तरीके से संभालेंगे। घर में योजनाबद्ध ढंग से काम पूरे होंगे। हाउसवाइफ किसी व्यवस्था को बेहतर रूप देंगी। आर्थिक मामलों में स्पष्टता रहेगी। कोई छोटी खरीदारी या निवेश सोच-समझकर होगा। आज आप नेतृत्व करने के साथ-साथ सबके लिए मजबूत आधार भी बनेंगे।
करियर – आज जिम्मेदारी और भरोसे का दिन है। रियल एस्टेट, बैंकिंग या सप्लाई चेन से जुडे लोगों को लाभ के संकेत मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण योजना आपके हाथ में आ सकती है। सीनियर्स आपकी स्थिरता को नोटिस करेंगे। अकाउंट या ऑडिट से जुडे लोग छोटी गलती भी तुरंत पकड़ लेंगे। बिजनेस में लॉन्ग टर्म डील बन सकती है। फ्रीलांसर को पुराने क्लाइंट से भरोसेमंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी कार्यशैली धीमी जरूर रहेगी, लेकिन नतीजे मजबूत देगी। लव – रिश्तों में आज सुरक्षा और भरोसा सबसे मजबूत रहेगा। साथी आपके शांत व्यवहार से सुकून महसूस करेगा। छोटी चिंता को आप सहजता से संभाल लेंगे। मित्रता में भी भरोसा बढेगा। आज प्रेम दिखावे से दूर, सच्चे आधार पर टिका रहेगा। हेल्थ – शरीर में भारीपन और खासकर पैरों में थकान महसूस हो सकती है। लंबे समय तक खड़े रहने से सूजन भी आ सकती है। हल्की मसाज करें और पैरों को ऊपर रखकर आराम लें। नमक और प्रोसेस्ड फूड कम लें। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 2
कन्या – एट ऑफ कप्स आज भीतर बदलाव की हल्की पुकार महसूस होगी। मन पुराने पैटर्न से हटना चाहेगा। आसपास के लोग अपने विचारों में व्यस्त दिखेंगे। हाउसवाइफ को रूटीन से ऊब महसूस हो सकती है। व्यवस्था में छोटा बदलाव करने का मन बनेगा। कोई निर्णय बार-बार सोच में आएगा। आर्थिक मामलों पर दोबारा विचार होगा। दिन आपको भीतर झांकने, कुछ छोड़ने और आगे बढने की तैयारी कराएगा।
करियर – हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल या सर्विस सेक्टर से जुडे लोग नई अप्रोच सोचेंगे। कंटेंट या डिजाइन में स्टाइल बदलने का विचार आएगा। शिक्षा क्षेत्र में पढ़ाने का तरीका बदलने की जरूरत महसूस होगी। किसी पुराने टास्क से दूरी बनानी पड़ सकती है। बिजनेस में अनावश्यक खर्च या बेकार प्रक्रिया हटाने की सोच बनेगी। लव – रिश्तों में आज शांति और दूरी दोनों साथ रहेंगे। साथी आपकी चुप्पी को समझने की कोशिश करेगा। ज्यादा सवाल नहीं होंगे। अविवाहित लोग किसी पुराने भावनात्मक बोझ से बाहर निकलने का फैसला लेंगे। बातचीत कम, लेकिन सच्ची रहेगी। कोई रिश्ता धीरे-धीरे अपनी दिशा बदल सकता है। आज प्रेम में पकड़ नहीं, छोड़ना सीखने को मिलेगा। हेल्थ – सुबह उठने में आलस महसूस होगा। नींद का पैटर्न थोड़ा बिगड़ सकता है। भूख कम या अनियमित रह सकती है। कैफीन कम लें। सादा और हल्का भोजन करें। दिन में कुछ समय अकेले बैठना लाभ देगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
तुला – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज मन बहुत सक्रिय और जिज्ञासु रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने का मन होगा। परिवार आपकी राय को महत्व देगा। बुजुर्ग किसी सूचना पर विस्तार से बात करना चाहेंगे। बच्चे अजीब लेकिन रोचक सवाल पूछ सकते हैं। हाउसवाइफ घर की व्यवस्था में नया प्रयोग सोचेंगी। किसी छोटे काम पर तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में तेज सोच काम आएगी।
करियर – जर्नलिज्म, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुडे लोगों को फायदा मिलेगा। मीटिंग में अचानक सवाल आएंगे और आप प्रभावशाली जवाब देंगे। किसी रिपोर्ट या आइडिया को तुरंत सुधारना पड़ सकता है। रिसर्च में छोटी जानकारी बड़ा नतीजा दे सकती है। बिजनेस में नया लीड मिलने की संभावना है। लव – रिश्तों में आज शब्दों की रफ्तार तेज रहेगी। साथी आपकी बातों से प्रभावित भी होगा और थोड़ा हैरान भी। छोटी बात का बड़ा मतलब निकल सकता है। अविवाहित लोगों को अचानक मैसेज या कॉल से उत्सुकता होगी। किसी पुराने मित्र की बात नया नजरिया दे सकती है। हल्की ईर्ष्या या तुलना का भाव आएगा, लेकिन जल्दी खत्म भी हो जाएगा। आज प्रेम हल्का, तेज और संवाद-केंद्रित रहेगा। हेल्थ – गले में खराश या हल्की सर्दी की शुरुआत हो सकती है। हर्बल चाय और गर्म पानी लाभ देंगे। सिर के अगले हिस्से में हल्का दर्द हो सकता है। पर्याप्त नींद जरूरी है। दिन में कुछ समय स्क्रीन से दूरी रखें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
वृश्चिक – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आज आपकी सोच बेहद स्पष्ट और निर्णायक रहेगी। घर में लोग आपकी राय को अंतिम मान सकते हैं। आप भावनाओं में बहने के बजाय संतुलित फैसला लेंगे। हाउसवाइफ किसी व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संभालने की पहल करेंगी। किसी पुराने मुद्दे का निष्कर्ष आज निकल सकता है। आर्थिक मामलों में सटीक आकलन होगा। रिश्तों में भावनाओं से ज्यादा तर्क काम करेगा।
करियर – प्रशासन, डिफेंस या ऑडिट से जुडे लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी जटिल केस या फाइल का अंतिम निष्कर्ष आपके हाथ में आ सकता है। मीटिंग में आपकी बात अंतिम मानी जा सकती है। बिजनेस में कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट को सख्ती से जांचना जरूरी होगा। लव – आप दिल की बात सीधे कहेंगे। साथी आपकी ईमानदारी को समझेगा, भले ही शब्द थोड़े सख्त लगें। अविवाहित लोगों को किसी बुद्धिमान और स्पष्ट सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। पुराने मुद्दे खुलकर सामने आएंगे और सुलझेंगे। दोस्ती में भी साफ संवाद रहेगा। हेल्थ – सांस से जुडी हल्की संवेदनशीलता महसूस हो सकती है, खासकर धूल या मौसम बदलने पर। गुनगुना पानी और स्टीम लाभ देंगे। स्क्रीन टाइम कम रखें। शरीर को मूवमेंट देना जरूरी रहेगा। लकी कलर – मौवे, लकी नंबर – 2
धनु – द डेथ आज बदलाव का दिन है। पुरानी चीजें छूटेंगी। मन हल्का भी होगा और थोड़ा अस्थिर भी रह सकता है। घर में माहौल बदलता हुआ महसूस होगा। लोग रिश्तों को नए नजरिए से देखेंगे। किसी पुराने वादे का अंत असर छोड़ सकता है। कुछ लोग चुप रहना चुनेंगे, और यही चुप्पी नई शुरुआत का संकेत बनेगी। दिन उतार-चढाव भरा रहेगा, लेकिन अंत तक स्पष्टता उभरेगी। जो खत्म हो रहा है, वही नई राह भी बना रहा है।
करियर – काम में बड़ा बदलाव दिख सकता है। एचआर, ट्रेनिंग या सोशल सेक्टर से जुडे लोग नई भूमिका अपनाएंगे। पुराना प्रोजेक्ट बंद हो सकता है। नई जिम्मेदारी पहले असहज लगेगी, लेकिन धीरे-धीरे दिशा साफ हो जाएगी। सीनियर्स नए नियम लागू कर सकते हैं। बिजनेस में पुरानी रणनीति छोड़नी पड़ेगी। लव – रिश्तों में एक चरण पूरा होगा। कोई पुरानी तकलीफ आज खत्म हो सकती है। साथी के साथ साफ और शांत बातचीत होगी। भावनाएं गहरी, लेकिन स्थिर रहेंगी। अविवाहित लोग पुराने आकर्षण से बाहर आएंगे। नए जुड़ाव के लिए जगह बनेगी। कपल्स अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जा सकते हैं। हेल्थ – शरीर डिटाक्स मोड में जाएगा। थकान निकलती हुई महसूस हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं। भारी भोजन से बचें। पुराने अनहेल्दी पैटर्न छोड़ने का मन बनेगा। नींद में भी सुधार हो सकता है। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
मकर – द वर्ल्ड आज पूर्णता और संतुलन का अनुभव रहेगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग अपने कामों को समेटने की ओर ध्यान देंगे। कोई छोटा बदलाव भी खुशी देगा। परिवार के साथ तालमेल सहज रहेगा। पुरानी उलझन अपने आप सुलझती हुई नजर आएगी। माहौल हल्का और व्यवस्थित रहेगा।
करियर – आज काम में पूर्णता नजर आएगी। इवेंट मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स या इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। कोई लंबित प्रोजेक्ट पूरा होगा। सीनियर्स आपकी मेहनत को सराहेंगे। टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यप्रणाली में छोटे सुधार बड़े नतीजे देंगे। लव – साथी के साथ सहज बातचीत होगी। कोई पुराना मुद्दा शांत तरीके से सुलझेगा। भावनाएं स्पष्ट और संतुलित रहेंगी। अविवाहित लोग नए जुड़ाव की संभावना महसूस करेंगे। कपल्स एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। आज प्रेम में पूर्णता और भरोसा महसूस होगा। हेल्थ – दिनचर्या में छोटा बदलाव अच्छा असर देगा। कुछ लोग नई हेल्दी आदत शुरू कर सकते हैं। पाचन सामान्य रहेगा। नींद संतुलित आएगी। हल्की एक्सरसाइज और नियमित पानी का सेवन शरीर को बेहतर बनाएगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6
कुम्भ – फोर ऑफ स्वोर्ड्स आज ठहराव और खुद को सुनने का समय है। आप अपने विचारों की रफ्तार धीमी करेंगे। घर का सन्नाटा सुकून देगा। कोई पुराना अनुभव नए अर्थ में समझ आएगा। भावनाएं शांत और नियंत्रित रहेंगी। लोग कम बोलकर ज्यादा महसूस करेंगे। आप अपनी गति खुद तय करेंगे। किसी छोटे मुद्दे का हल अचानक सूझ सकता है। माहौल स्थिर और भीतर की ओर ले जाने वाला रहेगा। दिन बाहरी हलचल नहीं, बल्कि आंतरिक स्पष्टता देने वाला साबित होगा।
करियर – आर्काइव, लाइब्रेरी या डॉक्यूमेंटेशन से जुडे लोगों को फायदा होगा। किसी पुरानी फाइल या डेटा की दोबारा जांच जरूरी होगी। मीटिंग कम, लेकिन सार्थक रहेंगी। आप काम को थोड़ी दूरी से देखकर बेहतर फैसला ले पाएंगे। आज योजना सुधारने का दिन है, एक्सीक्यूशन का नहीं। लव – रिश्तों में आज शांति प्रमुख रहेगी। साथी के साथ कम शब्दों में भी गहरी समझ बनेगी। कोई छोटा जेस्चर दिल को छू जाएगा। अविवाहित लोग जल्दबाजी से बचेंगे। वे पहले समझना चाहेंगे। पुरानी असहमति बिना बहस के सुलझ सकती है। भावनाएं हल्की, लेकिन सच्ची रहेंगी। आज प्रेम में स्थिरता और मौन की ताकत दिखेगी। हेल्थ – नींद में सुधार होगा, लेकिन समय पर सोना जरूरी है। आंखों को आराम दें। मेडिटेशन और धीमी सांसें लाभ देंगी। शरीर को अधिक गतिविधि नहीं, बल्कि रिकवरी की जरूरत है। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
मीन – पेज ऑफ पेन्टाकल्स आज सीखने और नई शुरुआत की ऊर्जा जागेगी। मन किसी छोटे विचार को गंभीरता से लेने लगेगा। घर में हल्की गतिविधि के बीच आप किसी नई दिशा पर सोचेंगे। परिवार आपकी शांत समझ को नोट करेगा। हाउसवाइफ घर के काम में नया तरीका अपनाएंगी। कोई साधारण घटना भी प्रेरणा दे सकती है। आर्थिक मामलों में छोटी योजना बन सकती है।
करियर – आज सीखना सबसे बडा फोकस रहेगा। इंटर्नशिप, ट्रेनिंग या स्टडी से जुडे लोगों को अवसर मिलेगा। कोई नया स्किल सीखने का मौका आएगा। ऑफिस में छोटा टास्क भी आगे चलकर बडी भूमिका निभा सकता है। सीनियर्स आपकी सीखने की इच्छा को सराहेंगे। बिजनेस में नई शुरुआत की योजना बनेगी। लव – रिश्तों में कोमलता और नई उम्मीद दिखेगी। साथी के साथ छोटी-छोटी बातें जुड़ाव बढाएंगी। कोई नया भाव धीरे-धीरे जन्म ले सकता है। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति को समझने में समय लेंगे। वे जल्दी फैसला नहीं करेंगे। दोस्ती में भी अपनापन बढेगा। आज प्रेम हल्का, सरल और स्वाभाविक रहेगा। हेल्थ – शरीर पहले से हल्का लगेगा। सांस से जुडी परेशानी में सुधार होगा। हल्की थकान फिर भी रह सकती है। नियमित पानी पीना जरूरी है। सुबह की हल्की एक्सरसाइज लाभ देगी। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5
.
