दमोह के जटाशंकर धाम में दिल दहला देने वाली घटना, नवजात के शव को नोंच रह थे कुत्ते

Last Updated:

Damoh News: दमोह के जटाशंकर धाम मंदिर परिसर में आवारा कुत्ते नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव नोचते दिखे. श्रद्धालुओं ने कुत्तों से छुड़ाकर शव को पुलिस को सौंपा. आधा शव मॉर्चरी में रखा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

दमोह में कुत्तों ने नोंचा नवजात का शव. (सांकेतिक तस्वीर)

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह शहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. प्रसिद्ध शिव मंदिर जटाशंकर मुक्तिधाम (जटाशंकर धाम) के पास श्रद्धालु और स्थानीय लोग तब हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते एक नवजात शिशु के शव को नोचते-काटते और घसीटते हुए मंदिर परिसर में घूम रहे थे. शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और आधा हिस्सा कुत्तों ने नोच लिया था.

आधा शव पोस्टमार्टम को भेजा
लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और शव को उनके कब्जे से छुड़ाया. हड़कंप मचने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव अपने कब्जे में लिया और उसे दमोह जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया. डॉक्टर्स के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शिशु की उम्र, लिंग और मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल शिशु अज्ञात है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही जांच
पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह नवजात किसका था? मंदिर के पास कैसे पहुंचा? और इसकी मौत की क्या वजह रही? आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह घटना एक बार फिर माता-पिता की ममता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की गिरती मूल्यों पर सवाल खड़ा करती है. फिलहाल, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में है.

शव के हाथ में लगी थी मिली नीडल!
स्थानीय लोगों ने मानें तो जब शव को कुत्तों से छुड़ाया गया तो शव के हाथ में नीडल भी लगी मिली. पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि नवजात शिशु के शव को किसी ने मुक्तिधाम में दफनाया था या कोई अज्ञात व्यक्ति शव को फेंक कर भाग गया था. हाथ में नीडल लगी मिलने से इस बात की भी आशंका है कि नवजात को सीधे अस्पताल से लाकर यहां फेंका गया है. फिलहाल मामले की जांच हो रही है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *