माधवगंज चौराहे पर बेतरतीब पार्किंग और ठेलों से परेशानी – Vidisha News

विदिशा| माधवगंज चौराहे पर इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे लग रहे हाथ ठेलों के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे के दोनों ओर स्थित दुकानों के सामने ग्राहक अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। वे लंबे समय तक इधर-उधर घूमते रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। पैदल चलने वालों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है। समस्या को और बढ़ा रहे हैं सब्जी, चाट-पकौड़े और आइसक्रीम के ठेले। ये सड़क किनारे खड़े होकर कारोबार कर रहे हैं। इन ठेलों के कारण यातायात बाधित होता है। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर शाम के समय यहां हालात और भी ज्यादा बिगड़ जाते हैं। तब भीड़ बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था के कारण आए दिन विवाद होते हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर सख्त यातायात व्यवस्था लागू की जाए। अवैध पार्किंग पर कार्रवाई हो। ठेलों को व्यवस्थित स्थान पर लगाया जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके। – पंकज शर्मा .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *