- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (25 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
25 मार्च, बुधवार को मेष राशि वालों के लिए निवेश और नए कामों से जुड़ी जानकारी फायदेमंद रहेगी। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और बाहरी संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को सरकारी मामलों में राहत मिल सकती है।
कर्क राशि वालों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। तुला राशि वालों का फाइनेंस से जुड़ा अटका काम पूरा हो सकता है और तरक्की के संकेत हैं। धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामलों में राहत और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मीन राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने और नए ऑर्डर मिलने के योग हैं। बाकी राशियों पर दिन मिला-जुला असर देगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। बस उससे जुड़ी पूरी और सही जानकारी पहले जरूर हासिल कर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। इससे आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। नेगेटिव- आलस और लापरवाही की वजह से काम टालने की कोशिश न करें। खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। दुविधा की स्थिति में शांत चित्त रहकर हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी छोटी से छोटी बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत रह सकती हैं। धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी कुछ सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़े छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी लापरवाही में न लें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
वृष – पॉजिटिव- कोई चिंता बनी हुई है, तो किसी करीबी व्यक्ति से साझा करने पर उसका समाधान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों का साथ और सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाते समय रिश्तों में खटास न आने दें। धन का अपव्यय करने से बचें। अपने जरूरी कागजात संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने जैसी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत का अच्छा नतीजा सामने आएगा। सहयोगियों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आंतरिक व्यवस्था ऐसी बनाएं कि कम मेहनत में ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकें। लव- वैवाहिक संबंधों में अच्छा तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इनकी वजह से कुछ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- प्रदूषण की वजह से इंफेक्शन या त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। पित्त प्रधान लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के सहयोग, अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से तमाम परेशानियों से राहत मिल जाएगी। विद्यार्थी आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और जो एक बार ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की अच्छी संभावना है। नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और किसी तीसरे व्यक्ति की मध्यस्थता भी जरूर लें। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। क्षमता से अधिक खर्च करने से भी बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी, लेकिन साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। इस समय पैसे का लेनदेन करने से बचें, धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने लव पार्टनर को परिवार के सदस्यों से मिलवाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। बदलते मौसम के नकारात्मक असर से भी अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- रुपए-पैसे से जुड़ी कुछ गतिविधियां बनी रहेंगी। कोई खास काम भी आज हल हो सकता है। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। अपने संपर्क बढ़ाने पर भी ध्यान रहेगा। नेगेटिव- आलस और लापरवाही जैसी आदतों को खुद पर हावी न होने दें। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें लागू करने पर भी ध्यान दें। दिमाग पर ज्यादा जोर डालने का असर आपकी नींद पर पड़ सकता है। घर में भी किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है।
व्यवसाय- तनाव में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कामकाज में बहुत ज्यादा गंभीरता और एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। सरकारी कागजात सुव्यवस्थित रखें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल और सहयोग बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव जरूर करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- कुछ नई उपलब्धियां हाथ लगेंगी और कोई लंबित काम भी हल होगा। महिलाएं अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगी। संतान के विदेश जाने से जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक बात पता चलने से मन व्यथित रह सकता है। लेकिन तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत रहेगी।
व्यवसाय- आपकी लापरवाही या गलती की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर या डील हाथ से निकल सकती है। इस समय मेहनत और एकाग्रता बहुत जरूरी है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से कामकाज में गति आएगी। लव- परिवार में सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य सुख-शांति बनाए रखेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी समस्याओं को लापरवाही में न लें। महिलाओं के लिए हार्मोन से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- अपने जनसंपर्क को और मजबूत करें। इनके माध्यम से आपको निश्चित रूप से कुछ लाभ मिल सकता है। आपकी उपलब्धियों और सेवा-भाव से बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। खर्चों के मामले में जरूरत से ज्यादा कंजूसी करना परिवार के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। किसी मंत्री या राजनेता से मुलाकात का मौका मिले तो उसे गंवाएं नहीं। यह मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों का अपने विभाग में दबदबा बना रहेगा। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपने मनपसंद कामों में कुछ समय बिताने से राहत मिलेगी। मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की बजाय अपने मन की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। युवाओं को भविष्य से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- आय बढ़ने के साथ-साथ कुछ अनावश्यक खर्चे भी परेशान कर सकते हैं। इसलिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ हुई अप्रिय घटना की वजह से मन व्यथित रह सकता है। चिंता न करें, समय के साथ सब व्यवस्थित हो जाएगा।
व्यवसाय- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए लापरवाही और आलस छोड़कर पूरे मन से काम करें। अपने कामकाज को गंभीरता और ईमानदारी से पूरा करें। इस समय आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का अच्छा सहयोग बना रहेगा। इससे आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से सिरदर्द और पेट खराब होने जैसी दिक्कत रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन आप अपनी योग्यता से उन्हें बखूबी पूरा कर लेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। मित्रों और संबंधियों के साथ सकारात्मक विचार-विमर्श आपकी दिनचर्या में अच्छा बदलाव लाएगा। नेगेटिव- किसी भी गंभीर मुद्दे पर जरूरत से ज्यादा चिंता करने की बजाय मन को शांत और खुश रखें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। युवाओं का लापरवाही की वजह से कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। अगर घर बदलने की योजना चल रही है, तो उस पर गंभीरता से काम करना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी की क्षमता और अनुभव जाने बिना उसे बड़ी जिम्मेदारी न सौंपें। अपने नेटवर्क को और सक्रिय रखना फायदेमंद रहेगा। डिपार्टमेंटल स्टोर से जुड़े कामों में मुनाफा रहेगा। युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल सकती हैं। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम नियमित करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा लेंगे और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में पूरा ध्यान बना रहेगा। नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें, वरना आपके अपने जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में पड़कर पढ़ाई के साथ खिलवाड़ न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन अच्छे नतीजे मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मार्केट में रुकी हुई पेमेंट निकलवाने की कोशिश करें, नहीं तो वह फंस सकती है। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। लव- परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ प्राकृतिक उपायों पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। आपकी अनुशासित और व्यवस्थित दिनचर्या कामों को पूरा करने में मदद करेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भी होगी। नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी संबंधी की समस्या सुलझाने में आपका कोई खास काम अधूरा रह सकता है। इस समय ज्यादा आवाजाही करने की बजाय घर पर रहना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र या नकारात्मक माहौल बना सकते हैं। इसलिए सावधानी से काम करें। नौकरी में भी ऑफिस का माहौल कुछ ऐसा ही रह सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न लें। पीठ दर्द और खांसी जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ – पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। इससे कई जरूरी विषयों की जानकारी मिलेगी। आपके काम सुचारु रूप से बनेंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- कुछ नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी। इस समय नुकसान जैसी स्थिति भी बन रही है, इसलिए हिसाब-किताब से जुड़े कामों में सावधानी रखें। बिना बात किसी से न उलझें। कोई भी समस्या आने पर उसकी जड़ तक जाना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय कारोबार में फाइनेंस से जुड़ा कोई भी जोखिम न लें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में काम समय पर चलते रहेंगे। व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से कारोबार से जुड़ी और अधिक जानकारी मिलेगी। लव- घर में मांगलिक काम से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से सिरदर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। तरल पदार्थों का सेवन करें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- विनम्रता और सौम्यता से उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से किसी खास काम के लिए की जा रही मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना होगी। नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आय की तुलना में खर्च ज्यादा रह सकता है। इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें। कोई भी फैसला जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- उन्नति देने वाला समय है। बस कानूनी उलझनों से दूर रहें। व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है और अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद करने की बजाय पूरी मेहनत करें। अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के सामने ज्यादा उजागर न करें। लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खुद के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। ज्यादा काम की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी परेशानी रह सकती है। योग और व्यायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
.
