Last Updated:
Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं. इसके बाद से ही तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं. अब खबर सामने आई है कि दिग्विजय सिंह अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले हैं.
भगवान रामलला के दर्शन करने जाएंगे दिग्विजय सिंह
रिपोर्ट-आचार्य शिवकांत
Digvijaya Singh Ram Mandir Darshan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह करेंगे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद दिग्विजय सिंह पहली बार भगवान राम की जयंती पर रामलला के दर्शन करेंगे. दिग्विजय ने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार का चंदा दिया था. लेकिन अब उनके अयोध्या जाने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर सिंह ने उन पर निशाना साधा है.
रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह ने कसा तंज
दिग्विजय सिंह के अयोध्या जाने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वक्त भी कांग्रेस को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुई. उस वक्त दिग्विजय सिंह को लगता था राम मंदिर के दर्शन किए तो राज्यसभा नहीं मिलेगी. अब उन्हें समझ आ गया राज्यसभा नहीं भेजेंगे, तो राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जिंदगी में राम हैं, तो काम जरूर आएंगे. राम जिसके साथ होते हैं. उसकी जीत और विजय होती है. यही सत्य देश की राजनीति पहले समझ लेती, तो बहुत पहले राम मंदिर बन जाता.दिग्विजय सिंह, जब आप रामलला के दर्शन करने जाएं, तो उन शहीदों को भी नमन करें जिन्होंने 1992 में गोलियां खाईं.
कांग्रेस पार्टी को बताएं भगवान राम काल्पनिक नहीं: रामेश्वर शर्मा
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन रामलला को आपकी पार्टी ने काल्पनिक कहा था. आज उनके दर्शन कर यह स्वीकार करें कि रामलला काल्पनिक नहीं और यह बात कांग्रेस पार्टी को भी बताएं. रामलला के दर्शन ही जीवन का सार हैं. जो व्यक्ति इनके दर्शन से वंचित रहता है, उसका जीवन अधूरा है.
26 मार्च को अयोध्या पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अयोध्या एयरपोर्ट पर 26 मार्च को सुबह 9:40 बजे पहुंचेंगे. वह यहां से अयोध्या हनुमानगढ़ी दर्शन करने जाएंगे. उसके बाद राम मंदिर और कनक भवन में दर्शन-पूजन करेंगे. बाद में वह लखनऊ भी जाएंगे. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
.