Last Updated:
जब भी हम किसी फिल्म में हीरो-हिरोइन के स्टाइलिश कपड़े देखते हैं, तो अक्सर यही सोचते हैं कि ये आउटफिट्स कितने महंगे और खास होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शूटिंग खत्म होने के बाद इन कपड़ों का क्या होता है. क्या ये स्टार्स अपने पास रख लेते हैं, दोबारा इस्तेमाल होते हैं या फिर कहीं और चले जाते हैं? इसका जवाब जानकर आप सच में हैरान रह जाएंगे.
आलिव के लड्डू.
आजकल फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के सुपरफूड्स शामिल कर रहे हैं, लेकिन कई बार हमारे पारंपरिक देसी फूड ही सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं. इन्हीं में से एक है आलिव यानी हलीम के बीज से बने लड्डू. रुजुता दिवेकर ने भी अपने सोशल मीडिया पर इन लड्डुओं के फायदे बताते हुए इन्हें रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने की सलाह दी है. उनका मानना है कि ये छोटे-छोटे लड्डू शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर रखने में मदद करते हैं. खास बात यह है कि यह एक ऐसा देसी सुपरफूड है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
आलिव के लड्डू खासतौर पर किशोरावस्था यानी टीनएज में काफी फायदेमंद माने जाते हैं. रुजुता दिवेकर के अनुसार, इस उम्र में शरीर तेजी से बदलता है और ऐसे में सही पोषण मिलना बेहद जरूरी होता है. आलिव के बीज आयरन और फोलेट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि यह लड़के और लड़कियों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. खासकर लड़कियों में होने वाली आयरन की कमी और कमजोरी को दूर करने में यह काफी असरदार माने जाते हैं. इसके अलावा, यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करते हैं.
आलिव के लड्डू को फर्टिलिटी के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. जो कपल्स फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह एक नेचुरल सपोर्ट फूड की तरह काम करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में मदद करते हैं. यही कारण है कि कई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. इसके साथ ही यह स्किन हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फोराफेन जैसे तत्व स्किन को हेल्दी रखते हैं और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं.
अगर पोषण की बात करें तो आलिव के लड्डू एक पावर-पैक्ड फूड हैं. इन्हें बनाने में आलिव के बीज के साथ गुड़, घी और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इनमें प्रोटीन, आयरन, फॉलिक एसिड के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी शामिल हो जाते हैं. ये सभी तत्व मिलकर शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं और इम्यून सिस्टम को बेहतर करते हैं. यही वजह है कि इन्हें सर्दियों के साथ-साथ पूरे साल सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद माना जाता है.
रुजुता दिवेकर खुद भी इन लड्डुओं को अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं, खासकर यात्रा के दौरान. उनका कहना है कि सफर के समय अक्सर लोगों को एसिडिटी, ब्लोटिंग या पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं, लेकिन आलिव के लड्डू इन समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को हल्का महसूस कराते हैं, जिससे यात्रा के दौरान भी शरीर एक्टिव और आरामदायक बना रहता है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
.