Last Updated:
वैज्ञानिकों ने कोरल सी की गहराइयों में चेंबर नॉतिलस का दुर्लभ फुटेज कैद किया है जिसे लिविंग फॉसिल कहा जाता है. 48 करोड़ साल पुराना यह जीव डायनासोर के अस्तित्व से भी पहले का है और पांच सामूहिक विनाशों को झेलकर आज भी जीवित है. अपनी अनोखी शारीरिक बनावट और सर्पिल कवच के कारण यह लाखों वर्षों से अपरिवर्तित रहा है, हालांकि अब इंसानी लालच और धीमी विकास दर इसके अस्तित्व के लिए खतरा बन गई है.
समंदर की गहराई में मिला यह जीव.
सिडनी: विज्ञान की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है जो किसी हॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है! समुद्र के सीने को चीरकर ‘पाताल’ के अंधेरे गलियारों से वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जीव खोज निकाला है जिसे टाइम ट्रैवल कहा जा सकता है. यह जीव डायनासोरों का भी पूर्वज है जो उनके पृथ्वी पर आने से करोड़ों साल पहले से समंदर पर राज कर रहा था. हैरत की बात यह है कि 48 करोड़ साल बीत जाने के बाद भी इस जीव ने अपना रूप-रंग और आकार नहीं बदला है. श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के एक जांबाज रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) ने कोरल सी के रहस्यमयी पानी में सतह से सैकड़ों मीटर नीचे इस लिविंग फॉसिल को कैमरे में कैद किया है. इस अद्भुत वीडियो में चेंबर नॉतिलस को बेहद इत्मीनान से अपने प्राचीन सर्पिल कवच के साथ तैरते हुए देखा जा सकता है जैसे कि वह वक्त के पहिए को धता बता रहा हो.
480 मिलियन साल पुराना वंशज
वैज्ञानिकों के अनुसार, चेंबर नॉतिलस का वंश लगभग 48 करोड़ साल पुराना है. यह डायनासोर के पृथ्वी पर आने से करीब 20 करोड़ साल पहले से समुद्रों में विचरण कर रहा है. विजनिंग द कोरल सी अभियान के दौरान लिए गए वीडियो में इन जीवों को बेहद खूबसूरती से तैरते हुए देखा गया. एक ही जांच के दौरान शोधकर्ताओं ने 18 नॉतिलस गिने जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
We brake for nautilus!
“We usually stopped what we were doing whenever we saw nautilus, b/c they are such amazing animals to watch,” said #VisioningCoralSea Chief Scientist Dr. Robin Beaman. This enigmatic cephalopod navigated the depths before dinosaurs roamed the Earth! pic.twitter.com/0krvZgAZ3u
.