पेट्रोल की अफवाह ने उज्जैन में मचाया हड़कंप, ग्राहक लाइन में लगे घंटों, टंकी भरवाने में ज

Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन में मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाहों से घबराकर लोग टंकियां फुल कराने पहुंच गए. हालांकि, पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई सामान्य है, इसलिए लोगों से पैनिक बाइंग न करने की अपील की गई है.

Ujjain News: मंगलवार का दिन शहर के लिए कुछ अलग ही नज़ारा लेकर आया. शाम से ही पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी. लोग जल्दबाज़ी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंच रहे थे. कुछ ही देर में हालात ऐसे बन गए कि कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. पंप संचालक भी यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर अचानक इतनी भीड़ क्यों उमड़ पड़ी. बाद में जब वजह सामने आई, तो पता चला कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों को डरा दिया था. किसी वास्तविक कमी के बिना ही लोगों ने घबराकर पेट्रोल भरवाना शुरू कर दिया.

दरअसल, सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश तेजी से वायरल हो रहे थे. इन संदेशों से घबराकर लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे और एहतियातन अपनी गाड़ियों में फ्यूल भरवाने लगे. जब उपभोक्ताओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है, इसलिए वे तुरंत पंप पर पहुंच गए. वहीं पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है. ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि यह स्थिति पूरी तरह पैनिक बाइंग के कारण बनी है.

जानिए एक पेट्रोल पम्प पर कितना पेट्रोल 
उज्जैन शहर में मंगलवार का दिन आम दिनों जैसा ही शुरू हुआ था, लेकिन शाम के समय हालात बदल गए. सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें तेजी से फैलने लगीं और लोगों में घबराहट बढ़ गई. इसी डर के चलते लोग अपने-अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े. हर जगह लंबी कतारें लग गईं और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.वहीं पंप संचालक इस स्थिति को देखकर हैरान थे, क्योंकि उनके पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन मौजूद था. उज्जैन के इंद्रानगर के समीप आकाश फिलिंग स्टेशन पंप पर करीब 40 हजार लीटर डीजल और 16 हजार लीटर पेट्रोल उपलब्ध था, जबकि सीएनजी की सप्लाई भी सामान्य रूप से जारी थी. असल में ऑयल कंपनियों ने उधारी पर फ्यूल देना फिलहाल बंद कर दिया था और एडवांस पेमेंट पर ही सप्लाई हो रही थी. इसी कारण कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसने अफवाह को जन्म दे दिया और शहर में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी.

ग्राहकों से पम्प संचालक ने की अपील 
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की पैनिक बाइंग न करें, क्योंकि डिपो स्तर पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सप्लाई दी जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जमाखोरी की कोशिश करने वालों को फ्यूल नहीं दिया जा रहा, लेकिन आम उपभोक्ता और किसानों के लिए किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *