सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने की भूख हड़ताल: सागर में महर्षि पतंजलि भवन से योग शिक्षा विभाग को शिफ्ट किए जाने का कर रहे विरोध – Sagar News


सागर के डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि योग शिक्षा विभाग को महर्षि पतंजलि भवन में संचालित किया जा रहा था। लेकिन कुलपति द्वारा योग विभाग को कंप्यूटर साइंस विभाग में विस्थापित करने का आदेश जारी किया है। जिसका विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार की शाम 5 बजे तक विद्यार्थी हड़ताल पर बैठे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में योग शिक्षा विभाग शुरू से ही महर्षि पतंजलि भवन में संचालित होता आ रहा है। लेकिन कुलपति द्वारा विभाग को कंप्यूटर साइंस भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। छात्रों ने विभाग को शिफ्ट करने का किया विरोध
इस भवन में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इससे योग विभाग के छात्र-छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। योग शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं की मांग है कि भवन को यथावत रखा जाए, वरना जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति आश्वासन नहीं देंगे, भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *