Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर के शिक्षक संजय राठौर का कहना है, मुझे अखिल विश्व गायत्री परिवार से पौधरोपण को लेकर प्रेरणा मिली थी. आज उसी प्रेरणा की बदौलत 500 लोग उनके साथ जुड़ चुके हैं. 10000 पेड़ लगाए गए हैं और आगे भी ये काम जारी रहेगा.
Burhanpur News: मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के एक छोटे से गांव में अनोखा काम किया जा रहा है. करीब 500 से अधिक लोगों ने एक संकल्प लिया है. उनका कहना है कि गांव के आसपास जितनी भी पहाड़ियां हैं, उनको हरा भरा करेंगे. यूं तो यह काम 10 साल से किया जा रहा है, लेकिन अब इसकी भव्यता दिखने लगी है. इस काम की शुरुआत एक शिक्षक ने की थी. आज उनके साथ करीब 500 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं.
उन्होंने गांव की एक और पहाड़ी को गोद ले लिया है. वहां पर अब उनके द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है. उनका लक्ष्य है कि इस वर्ष करीब 1000 पौधे लगाकर बारिश तक उनको संभालना है, ताकि वो पेड़ बन जाएं. इससे गांव में हरियाली और शांत वातावरण बना रहेगा. गांव के किसान, शिक्षक, इंजीनियर और डॉक्टर 1 घंटे का समय निकालकर रोज पानी देने पहुंचते हैं. अब इस काम और लोगों की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है.
10000 पेड़ तैयार कर चुके
लोकल 18 की टीम को शिक्षक संजय राठौर ने बताया, गांव में बंजर पहाड़िया थीं. मैंने संकल्प लिया और बंजर पहाड़ियों पर पौधरोपण शुरू कर दिया. कई बार मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी. मैं लगातार मेहनत करता गया. आज करीब मेरे द्वारा 10 साल में 10,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं जो पेड़ का रूप धारण कर चुके हैं. मेरे इस काम को देखकर मेरे साथ 500 लोग जुड़ गए हैं. जो आए दिन पौधारोपण करते रहते हैं.
अखिल विश्व गायत्री परिवार से प्रेरणा
शिक्षक संजय राठौर का कहना है, मुझे अखिल विश्व गायत्री परिवार से पौधरोपण को लेकर प्रेरणा मिली थी. मैं अपने घर पर जो भी फल खाने के लिए लाता हूं, उससे निकलने वाले बीजों को फेंकता नहीं हूं. उससे ही पौधे अपने घर पर तैयार करता हूं. बंजर पहाड़ियों पर लगाता हूं. अभी तक मैंने आसपास के गांव की करीब 10 पहाड़ियों को हरा-भरा कर दिया है. इस काम के लिए मुझे जिला प्रशासन भी सम्मानित कर चुका है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.