चूल्हा-चौकी को कहा अलविदा! संजू वर्मा बोलीं- जीविका ने बदल दी मेरी जिंदगी

Last Updated:

Success Story: जहानाबाद की संजू वर्मा ने 2015 में जीविका से जुड़कर मधुमक्खी पालन शुरू किया. आज वह शहद के पैक बेचकर हर महीने 35 से 40 हजार रुपए कमा रही हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद : ‘कभी घर पर बैठी रहती थी और सोचती थी कि क्या करूं? बहुत ही मन परेशान रहता था. किसी भी प्रकार का कोई उपाय नहीं सूझ पाता था तो करता क्या? ऐसे में जीविका से 2015 में जुड़ी और फिर हमारी नई कहानी शुरू हुई. इस जीविका ने हमारे जीवन के सफर को ही बदल दिया. ‘ यह बातें बिहार के जहानाबाद जिले की एक महिला संजू वर्मा की हैं. उनका सफर भी हर महिला के जैसी ही था. आज वह जीविका से जुड़कर शहद उत्पादन कर रही हैं और 35 से 40 हजार रुपए महीने की कमाई कर रही हैं.

संजू वर्मा, जहानाबाद के रतनी प्रखंड की रहने वाली हैं. उनके पति गृहस्थ जीवन में हैं. उनकी कहानी जीविका में जुड़ने से कुछ अच्छी नहीं थी. हर महिला की तरह घर पर खाना पकाना ही था. पति की कमाई उतनी नहीं होती थी, जिससे घर परिवार ढंग से चल जाए और वो बच्चों की पढ़ाई हो जाए. इसी बीच एक महिला ने एक सलाह दी कि आस पास में जीविका समूह काम करती है. वहां गई और देखी, फिर जुड़ने का मन बना लिया.

20 बॉक्स से शुरू हुआ था सफर

संजू वर्मा ने बताया कि इस प्रकार से हमारी नई कहानी शुरू हो गई. जीविका से जुड़ने के बाद सबसे पहले 45 दिनों की पटना में शहद उत्पादन और मधुमक्खी पालन करना सीखी. आने के बाद 20 बॉक्स से मधुमक्खी पालन शुरू किया. अब इन्हीं सारी चीजों से शुरू हुआ था उनका हमारा सफर. इस तरह से मेहनत के साथ मधुमक्खी पालन कर रही हैं. इससे अच्छी कमाई होने लगी. एक महीने में 35 से 40 हजार रुपए तक कमाई हो जाती है. घर पर ही मधुमक्खी पालन करते हैं, जिसमें पति का भी सहयोग मिल जाता है. इससे काम और भी आसान हो जाता है. इसके अलावा कृषि सखी की मदद से खाद बीज की दुकान भी खोल रखी हैं.

हर पैक में है शहद उपलब्ध

संजू वर्मा ने बताया कि ‘हमारी जिंदगी सभी महिलाओं की तरह ही थी और घर पर परिस्थिति भी असामान्य थी. हालांकि, हमने हिम्मत नहीं हारा और किसी की सलाह से जीविका से जुड़ गईं. इसके बाद हमारे जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ. इस प्रकार से अब मधुमक्खी पालन करती हूं. हमारे यहां हर प्रकार का शहद है और वो भी 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलोग्राम में उपलब्ध है. अभी हम 35 से 40 हजार रुपए हर महीने कमा लेती हूं, जिससे घर परिवार अच्छे से चल जाता है.’

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *