घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे आलू चिप्स, फिटकरी का ये ट्रिक देगा मुरमुरा स्वाद

Last Updated:

Potato chips home made recipe: अगर आप घर पर बने आलू चिप्स को भी बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आने वाला है. अक्सर घर के चिप्स उतने क्रिस्पी नहीं बन पाते, लेकिन सही प्रक्रिया और छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर आप इन्हें बिल्कुल मुरमुरा और टेस्टी बना सकते हैं. खासकर फिटकरी का इस्तेमाल और सही तरीके से उबालकर सुखाने की विधि चिप्स को हल्का, अलग-अलग और कुरकुरा बनाती है, जिससे हर कोई इसका स्वाद पसंद करेगा. रिपोर्ट- सत्यम कुमार

आलू का समय आते ही लोग इससे तरह-तरह की चीजों को तैयार करने में लग जाते है. ऐसे में आप घर में देखते होंगे कि आलू की बड़ी, चिप्स, झिलिया समेत अन्य तरह की चीजें महिलाएं तैयार करती है.

बाजार के जैसा चिप्स तैयार नहीं हो पाते हैं ऐसे में आज इसके बारे में ही जानेंगे कि बाजार जैसा मुरमुरा चिप्स कैसे तैयार कर सकते हैं.

जैसे ही मार्च का माध्यम माह आता है धूप खिलना शुरू होती है तब लोग चिप्स, बड़ी, तिलोड़ी, पापड़, भुजिया बनाना शुरू कर देते है. इस समय नया आलू तैयार होता है उसके बाद से लोग इसको बनाना शुरू कर देते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आलू से चिप्स बनाने को लेकर गृहणी सरिता बताती हैं कि सबसे पहले नए आलू का छिलका उतार दें उसके बाद इसको अच्छे से धो लें उसके बाद इसको चिप्सर से जिस प्रकार की कटिंग करना है आप कर लें. कटिंग के बाद इसको बाल्टी या किसी चीज में पानी में डाल दें. उसमें थोड़ी सा फिटकरी भी डाल दें.

फिटकरी वाले पानी में ही इसको अच्छे से धो लें. उसके बाद बारी आती है इसको उबालने की तो आप धीमी आंच पर पानी को गर्म होने के लिए चढ़ा दें. महज 10 मिनट तक उबलने दें इसमें यह ध्यान रहे पूरी तरह आलू का कटा चिप्स उबले नहीं.

गर्म पानी में भी फिटकरी डालकर उबालें और हल्का ही उबाल कर इसको धूप में सूखने दें. अगर ऊपर से सूती कपड़ा डाल दें और अच्छा है. आपको बता दें कि फिटकरी डालने से चिप्स हल्का और मुरमुरा होगा. इसके साथ-साथ एक दूसरे में चिपकेगा नहीं.

आप आलू को उबालते समय ही नमक डाल दें. छानने के बाद भी आप इसमें चाट मसाला और नमक मिला सकते हैं. जो इसके टेस्ट में चार चांद लगा देगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *