- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (24 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
24 मार्च, मंगलवार को मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार और नए संपर्कों से फायदा होने के योग हैं। तुला राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने और कमीशन-इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में लाभ की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन या कामकाज में नई दिशा मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को उच्चाधिकारियों या प्रभावशाली लोगों से मदद मिल सकती है। मीन राशि के लिए सरकारी मामलों में राहत और नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने के संकेत हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े अटके मामलों के सुलझने की उम्मीद है। नजदीकी संबंधियों के साथ किसी खास मुद्दे पर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- पारिवारिक नियम और कायदों का पालन करें, वरना घर के वरिष्ठ नाराज हो सकते हैं। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। बिना वजह बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति बन सकती है। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज कोई बडा फैसला न लें, क्योंकि बाहरी गतिविधियों में समय ज्यादा निकल सकता है। अपनी कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने की संभावना है। लव- परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य- किसी भी स्थिति में नकारात्मक विचारों को मन में न पनपने दें। त्वचा से जुडी कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक कामों के कारण भागदौड ज्यादा करनी पड सकती है, लेकिन काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। फाइनेंस से जुडे फैसले सही रहेंगे। किसी राजनीतिक संपर्क से भी कुछ फायदा मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। बढते खर्चों के कारण तनाव हो सकता है। कोई भी बडा फैसला लेने से पहले वरिष्ठ लोगों की राय जरूर लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपको फिर से कामयाबी की दिशा में ले जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना होगा। लव- परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी खास विषय में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- आज सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड सकती है। किसी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से तनाव रहेगा। सकारात्मक बने रहें। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से दूरी रखना ही बेहतर होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। नए संपर्क बनेंगे। पेमेंट समय रहते कलेक्ट कर लें, ज्यादा टालने से नुकसान हो सकता है। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। लव- विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने या शुभ बातचीत आगे बढने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- मौसम के असर से किसी तरह के इंफेक्शन से बचाव रखें। चेस्ट से जुडी समस्या होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क – पॉजिटिव- आज आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुरूप परिणाम मिलने वाले हैं। अगर घर की साज-सज्जा या बदलाव की योजना है, तो वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग फायदेमंद रहेगा। इस समय का भरपूर उपयोग करें। नेगेटिव- संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको खास प्रयास करने होंगे। ईगो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को गंभीरता से न लें। कहीं से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रह सकता है।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति सामान्य है। व्यवसाय में किसी प्रकार का बदलाव करने की कोशिश आज न करें, क्योंकि अभी उससे कोई खास लाभ नहीं होगा। लेनदेन में जरा सी गलती नुकसानदेह साबित हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- काम की अधिकता के कारण ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की समस्या बढ सकती है। डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव आएगा। आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं भी बनेंगी। नेगेटिव- घर में अचानक रिश्तेदार आने से आपकी निजी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। अपने स्वभाव में ईगो और चिडचिडापन न आने दें। आय के साथ-साथ खर्च भी बढेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। इससे मान-सम्मान और कारोबार दोनों प्रभावित हो सकते हैं। मीडिया और संपर्क सूत्रों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जो कारोबार के लिए लाभदायक साबित होंगी। लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी। स्वास्थ्य- पेट दर्द और सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। नए कामों की योजनाएं बनेंगी और उन्हें आगे बढाने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- प्रापर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त की योजना है, तो अभी सही समय का इंतजार करें, क्योंकि नुकसान की आशंका है। विद्यार्थी अपनी पढाई के प्रति लापरवाही करके नुकसान उठा सकते हैं। उधारी से जुडा कोई लेनदेन आज न करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में किसी पर भरोसा न करें। विश्वासघात की आशंका है। आपके सपने जल्द ही साकार हो सकते हैं। प्रयास करने पर कोई खास डील पूरी हो सकती है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- घर में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पडकर अपने अध्ययन और करियर से खिलवाड न करें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और हल्का भोजन लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से सामाजिक रूप से आपकी छवि निखरेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। नेगेटिव- कोई भी सरकारी काम शुरू करने से पहले उससे जुडे डॉक्यूमेंट अच्छी तरह व्यवस्थित कर लें। छोटी सी गलती का बडा नुकसान उठाना पड सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको बडी मुश्किल से बचा सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुडे किसी नए काम को शुरू करने का अच्छा समय है। कमीशन, इंश्योरेंस आदि से जुडे कामों में लाभ की स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड सकता है। सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। इस समय दिल की बजाय दिमाग से काम लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ प्रापर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ कहा-सुनी हो सकती है। शांति से निपटारा करना बेहतर रहेगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा में समय व्यर्थ जाने की आशंका है। घर के किसी नजदीकी सदस्य का व्यवहार दुखी कर सकता है।
व्यवसाय- आपकी नॉलेज और मेहनत व्यवसाय को नई दिशा देगी। कर्मचारियों का सहयोग भी आपको आगे बढाने में मदद करेगा। फाइनेंस से जुडे काम बहुत सावधानी से करें। मल्टीनैशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन और शापिंग का प्रोग्राम बनाएं। प्रेम संबंधों को विवाह तक पहुंचाने के लिए पारिवारिक सहमति मिल सकती है। स्वास्थ्य- मौसम के कारण सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपने उद्देश्य के प्रति फोकस बनाए रखें। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। दौड-धूप ज्यादा रहेगी, लेकिन काम की सफलता भी तय है। मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकते हैं। नेगेटिव- घर की किसी नकारात्मक बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। अकारण गुस्सा और आवेश से बचें। शांतिपूर्वक समस्या का हल निकालें। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह रहेगा। फालतू कामों में खर्च बढ सकता है।
व्यवसाय- कार्यभार अधिक रहने से व्यवस्था बनाए रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी जरूरी रखें। साझेदारी के कामों में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। नए व्यावसायिक संपर्क बनाने से पहले लाभ-हानि का आकलन जरूर करें। लव- पारिवारिक मसलों को धैर्य से सुलझाने की जरूरत है। अपनों की भावनाओं को अनदेखा न करें। प्रेम प्रसंगों में समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क न लें। गिरने या चोट लगने की आशंका है। आज वाहन न चलाएं तो बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मकर – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाए रखेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण रहेगा। फाइनेंस से जुडी कोई समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- पिता या भाई के साथ विवाद की स्थिति बनती है, तो आपको खुद समाधान निकालने की कोशिश करनी होगी। भावुक स्वभाव के कारण छोटी नकारात्मक बात भी आपको दुखी कर सकती है। स्वभाव में धैर्य और संयम रखें।
व्यवसाय- मार्केटिंग से जुडे काम फिलहाल टाल दें, क्योंकि नुकसान की आशंका है। मेडिकल क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी प्रोफेशनल तरीके से पढाई करें। तरक्की पाने के लिए मेहनत तो करनी ही होगी। लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों से बचें। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और परिवार के सभी सदस्य सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या बढ सकती है। मौसम के कारण लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ – पॉजिटिव- वित्तीय योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात हो सकती है। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करने से बचें। विवादित जमीन-जायदाद के मामलों को सुलझाने में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन अंत में सफलता मिल सकती है। युवाओं को किसी लक्ष्य में असफलता मिल सकती है, पर घबराने की बजाय दोबारा प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुडे काम सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे। स्टाफ और कर्मचारियों का अच्छा सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। रुपए-पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी के साथ रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- समस्याओं के कारण स्वभाव में तनाव और गुस्सा बढ सकता है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसके सुलझने की संभावना है। कुछ समय धार्मिक स्थल या अनुभवी लोगों के साथ बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इससे आपको जीवन के अच्छे पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी। नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी जैसी आदतों पर काबू रखें। कुछ समय आत्ममंथन में भी लगाएं। विद्यार्थियों को पढाई से जुडी गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपरिचित लोगों से अपनी निजी बातें शेयर न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें। पार्टनरशिप के काम में नया कार्य शुरू करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। घर का माहौल भी संतुलित और अनुशासित बना रहेगा। स्वास्थ्य- एसिडिटी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करें। गरिष्ठ भोजन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
.
