गर्मी में गाय-भैंस को खिलाएं ‘हाथी’ घास, बाल्टी भर देंगी दूध, एक बार लगाएं 3-4 साल फुर्सत

होमताजा खबरकृषि

भयंकर गर्मी में गाय-भैंस को खिलाएं ‘हाथी’ घास, बाल्टी भर-भरकर देंगी दूध

Last Updated:

Animal Husbandry: अगर पशुपालक गर्मी के मौसम में अपने पशुओं को हाथी घास खिलाते हैं, तो वे न सिर्फ दूध उत्पादन को बनाए रख सकते हैं, बल्कि पशुओं को स्वस्थ भी रख सकते हैं. यह घास कम लागत में ज्यादा फायदा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है.

Animal Husbandry: गर्मी का मौसम पशुपालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता. तेज धूप और बढ़ता तापमान सीधे पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पर असर डालता है. खासकर निमाड़ जैसे क्षेत्रों में जहां गर्मी ज्यादा पड़ती है, वहां पशु अक्सर दूध कम देने लगते हैं और बीमार भी पड़ जाते हैं. लेकिन, अगर सही चारे का चयन किया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. इसी कड़ी में नेपियर घास (जिसे हाथी घास भी कहा जाता है) पशुपालकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है.

यह घास गर्मी के मौसम में दुधारू पशुओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है. पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत शाह के अनुसार, नेपियर घास दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होती है. इसे नियमित रूप से खिलाने से गर्मियों में दूध उत्पादन कम नहीं होता. भले ही दूध की मात्रा बढ़े या न बढ़े, लेकिन यह घटती नहीं है, जो पशुपालकों के लिए सबसे बड़ी राहत है. साथ ही यह घास ज्यादा मात्रा में खिलाने पर भी पशुओं के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं डालती.

3-4 साल के लिए फुर्सत
नेपियर घास की खासियत ये कि इसे एक बार लगाने के बाद 3 से 4 साल तक लगातार उपयोग किया जा सकता है. साल में 6 से 8 बार इसकी कटाई संभव है, जिससे पशुपालकों को बार-बार चारा उगाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसकी लंबाई 10 से 15 फीट तक होती है और एक पौधे से 40-50 तक कल्ले निकलते हैं, जिससे उत्पादन भी भरपूर मिलता है.

दूध की गुणवत्ता भी सुधरेगी
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह घास कम पानी और कम लागत में तैयार हो जाती है, इसलिए छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह बहुत लाभकारी है. संकर (हाइब्रिड) नेपियर घास तो और भी ज्यादा पौष्टिक होती है, जिसे चारा मशीन से काटकर पशुओं को खिलाया जाता है. सबसे बड़ी बात ये कि नेपियर घास खिलाने से पशुओं को ठंडक भी मिलती है, जिससे वे गर्मी के असर से बचे रहते हैं. इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और दूध की गुणवत्ता भी सुधरती है.

अगर पशुपालक गर्मी के मौसम में अपने पशुओं को नेपियर घास खिलाते हैं, तो वे न सिर्फ दूध उत्पादन को बनाए रख सकते हैं, बल्कि पशुओं को स्वस्थ भी रख सकते हैं. यह घास कम लागत में ज्यादा फायदा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *