वनिता ने केमिकल-फ्री फ्रेगरेंस से बनाई पहचान, विदेशों तक पहुंची की खुशबू

Last Updated:

दिल्ली की रहने वाली वनिता ने यह साबित कर दिया कि अगर सोच अलग हो और काम में ईमानदारी हो, तो एक छोटा सा आइडिया भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकता है. करीब 12 साल पहले शुरू हुआ उनका ब्रांड Kleda आज नेचुरल फ्रेगरेंस और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए पहचान बन चुका है. खास बात यह है कि इस ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स पूरी तरह नेचुरल और पर्यावरण के अनुकूल हैं.

वनिता बताती हैं कि उन्हें हमेशा से फ्रेगरेंस से एक खास जुड़ाव महसूस होता था. उनका मानना था कि जिन लोगों को खुशबू पसंद होती है, उनका व्यक्तित्व भी सकारात्मक और दिव्य होता है. इसी सोच के साथ उन्होंने फ्रेगरेंस से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने की शुरुआत की.

लेकिन जब उन्होंने बाजार में उपलब्ध परफ्यूम्स का अध्ययन किया तो पाया कि उनमें काफी मात्रा में केमिकल्स होते हैं. उनका मानना है कि कई बार यही केमिकल्स हार्मोनल बदलाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं. इसी कारण उन्होंने तय किया कि वह ऐसे प्रोडक्ट्स बनाएंगी जो पूरी तरह प्राकृतिक हों और शरीर के लिए सुरक्षित भी.

वनिता बताती हैं कि शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती लोगों को यह समझाना था कि नेचुरल और हैंडमेड प्रोडक्ट्स थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन वे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सुरक्षित होते हैं. धीरे-धीरे लोगों ने इस बात को समझा और उनके प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने लगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शुरुआत में वनिता अपनी बहन के साथ मिलकर काम करती थीं. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी टीम को बढ़ाया और आज उनके साथ 9 महिलाएं काम कर रही हैं. वनिता का मानना है कि जब उनका काम बढ़ रहा है तो महिलाओं को रोजगार देना भी उतना ही जरूरी है.

आज Kleda के प्रोडक्ट्स को देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सराहना मिल रही है. कई विदेशी ग्राहक उनके प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट करने की इच्छा भी जता चुके हैं. वनिता का कहना है कि लोगों में अब सस्टेनेबल और नेचुरल प्रोडक्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ रही है.

Kleda ब्रांड के तहत कई तरह के नेचुरल प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं जैसे सॉलिड परफ्यूम, वार्डरोब फ्रेशनर, कार फ्रेशनर, फेस वॉश, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स. इनमें सबसे खास उनका Salve मॉइश्चराइज़र है, जिसमें केसर, बटर, प्लांट एक्सट्रैक्ट और हर्बल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखने और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है.

वनिता बताती हैं कि उनका कारोबार हर साल धीरे-धीरे बढ़ रहा है. अलग-अलग प्रदर्शनियों और बिक्री के माध्यम से उनका सालाना कारोबार लगभग 14 लाख रुपये के आसपास पहुंच चुका है. इस आय से उनकी टीम में काम करने वाली सभी महिलाएं अपने परिवार का खर्च अच्छी तरह चला पा रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *