Last Updated:
Imli ka panna Recipe at Home: गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए इमली का पना एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. यह ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. खास बात यह है कि इसे बनाकर आप एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बहुत साधारण और सस्ती होती है. जानिए इमली का पना बनाने की आसान विधि और गर्मी में खुद को कैसे रखें कूल.
Tamarind Drink at Home: गर्मी का मौसम आते ही हर किसी को कुछ ठंडा और राहत देने वाला पीने का मन करता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज बाजार के कोल्ड ड्रिंक से बचना चाहते हैं, तो घर पर बना इमली का पना एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त होता है.
एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
बुरहानपुर की एक्सपर्ट फुला बाई के अनुसार, इमली का पना बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. उनका कहना है कि गर्मी के दिनों में यह ड्रिंक लोगों की पहली पसंद बन जाता है, क्योंकि यह जल्दी बन जाता है और लंबे समय तक खराब भी नहीं होता.
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
इमली का पना बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी:
पकी हुई इमली
गुड़ या शक्कर
भुना हुआ जीरा
सेंधा नमक
पानी
बर्फ (वैकल्पिक)
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट इमली का पना
अगर आप घर पर इमली का पना बनाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले आधा किलो इमली लें और उसे 1 लीटर पानी में करीब 1 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इमली को अच्छे से हाथों से मसलकर उसका गूदा निकाल लें. अब इसमें लगभग 600 ग्राम गुड़ या शक्कर मिला दें. ऊपर से 20 ग्राम भुना हुआ जीरा पाउडर और 30 ग्राम सेंधा नमक डालें. सबको अच्छे से मिक्स कर लें. बस तैयार है आपका स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला इमली का पना.
एक हफ्ते तक रहेगा फ्रेश
इस पने की खास बात ये है कि इसे आप फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं. जब भी पीना हो, इसमें थोड़ा ठंडा पानी या बर्फ डालकर सर्व करें मजा ही आ जाएगा.
सेहत और स्वाद दोनों में नंबर वन
इमली का पना न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. अगर आप कुछ हेल्दी और देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये ड्रिंक आपके लिए एकदम बेस्ट है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
.