10 लाख लोन ने बदली जया कुमारी की जिंदगी, बेसन-सत्तू बेचकर कमा रही लाखों रुपये

Last Updated:

Saharsa Success Story: सहरसा की जया कुमारी ने मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से 10 लाख लोन लेकर आयुषी भोग नाम से बेसन सत्तू उद्योग शुरू किया. आज वह महीने का लाखों रुपये कमा रही हैं. साथ ही 3 महिलाओ को अपनी कंपनी में रोजगार भी दी हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

सहरसा: कभी घर में रहकर सिलाई का काम करने वाली जया कुमारी आज एक सफल उद्यमी बन गई हैं. सरकार की योजना की मदद मिलने के बाद उन्होंने बेसन और सत्तू उद्योग का कारोबार शुरू किया. इस कारोबार ने जया की तकदीर बदल दी. दरअसल, सहरसा के शाहपुर की रहने वाली जया कुमारी ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हैं. जहां वह कभी अपने घर में छोटे स्तर पर सिलाई का काम किया करती थी. हालांकि सरकार की मदद से आज वह सफल उद्यमी बन गई हैं.

10 लाख रुपये का लिया लोन

जया कुमारी ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना की जानकारी मिली. फिर क्या था उन्होंने भी अपनी किस्मत को आजमाना शुरू कर दिया. जहां विभाग से संपर्क करने के बाद उन्होंने अपनी योजना के बारे में बताया. विभाग ने पूरी मदद की और इस योजना से उन्हें 10 लाख रुपए का लोन दिया गया, जिस लोन के सहारे उन्होंने बेसन और सत्तू का कारोबार शुरू किया. आज जया कुमारी अपनी खुद की कंपनी आयुषी भोग के नाम से चला रही हैं, जिसमें कई लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है. यहां कई महिलाएं काम कर रही हैं.

घर बैठे हो रही है बंपर कमाई

जया के ही उद्योग से तैयार बेसन और सत्तू सहरसा ही नहीं, बिहार के कई इलाकों तक जाता है. आज घर बैठे उनकी महीने की कमाई भी अच्छी हो गई है. जो कभी पैसे की किल्लत से जूझ रही थी. वही, महिला आज  कई महिलाओं को रोजगार दे रही है.

लोन ने बदल दी जया की किस्मत

जया कुमारी ने लोकल 18 से बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है. 3 साल पहले घर में पैसों की किल्लत थी, घर की स्थिति भी ठीक नहीं थी. जहां सरकार के इस योजना ने उनकी तकदीर बदल दी. आज उनके उद्योग से बेसन और सत्तू तैयार होता है. जो सहरसा जिला के अलावा एक कई जिलों में सप्लाई किया जाता है. उनके यहां 3 महिलाओं को रोजगार भी मिला हुआ है. इस योजना से उन्हें 10 लाख रुपए का लोन दिया गया था. ऐसे में अब वह आगे मसाला मैन्युफैक्चरिंग का भी काम करने वाली हैं. आज उनका पूरा परिवार इस कारोबार में शामिल है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *