Last Updated:
Bhind News: भिंड जिला पंचायत में कामना सिंह भदौरिया ने नवरात्रि पर अनोखी पहल की है. उन्होंने नौ दिन तक नौ बेटियों को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है. इस अभिनव पहल के तहत आज चौथे दिन रागिनी बाल्मिकी को मौका मिला. जानें बिटिया ने क्या किया…
भिंड में एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रागिनी.
Bhind News: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भिंड जिला पंचायत में एक नया प्रयोग देखने को मिल रहा है. इस प्रयोग ने लोगों का दिल भी जीत लिया है. जिला पंचायत अध्यक्षा कामना सिंह भदौरिया ने नवरात्रि के नौ दिन में अध्यक्ष का दायित्व जिले की होनहार, प्रतिभाशाली बेटियों को सौंपने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिल सके.
इस अभिनव पहल के तहत पहले दिन कुमारी मानवी गुर्जर, दूसरे दिन अयाती शर्मा, तीसरे दिन विधि भदौरिया और आज चौथे दिन रागिनी बाल्मिक को जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया. अपने एक दिवसीय कार्यकाल के दौरान रागिनी बाल्मिक ने स्वास्थ विभाग सहित जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की. जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों व उनके परिजनों से हाल जाना.
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों संग बैठक
आज रागिनी ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. बताया कि आज मेरे द्वारा स्वास्थ विभाग के अफसरों के साथ बैठक लेकर लोगों को कैसे शासकीय सुविधाओं का तत्काल लाभ दिया जाए, इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. महिलाओं सशक्तिकरण की बात करते हुए बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझने में खास रुचि दिखाई.
ताकि बेटियां आगे बढ़ें…
जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा, ”इस पहल का उद्देश्य बेटियों को नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें”. नवरात्रि में शुरू हुई यह पहल जिले में बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. आमजन और सामाजिक संगठनों द्वारा भी इस पहल की सराहना की जा रही है.
डिप्टी सीएम ने की तारीफ
इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रागिनी बाल्मिक से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की. कामना भदौरिया की इस पहल की तारीफ की.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.