इस स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा का बड़ा दांव! 49% तक उछाल की उम्मीद, निवेशकों की हो जाएगी मौज.

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

PG Electroplast Nuvama Stock Recommendation: निवेशक हमेशा ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं, जिनमें आने वाले समय में तेजी की उम्मीद बनी रहती है. हाल ही में ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने  PG Electroplast को लेकर पॉजिटिव रूख दिखाया है.

फर्म के अनुसार कंपनी शेयरों में 49 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इस विषय में विस्तार से…

नुवामा का भरोसा, लंबी अवधि में दिख रहा मजबूत अपसाइड

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इस स्टॉक पर भरोसा जताते हुए 800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा भाव करीब 515 रुपये के आसपास होने के चलते इसमें लगभग 49 प्रतिशत तक की संभावित तेजी देखी जा रही है.

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक अवसर बन सकता है. जहां समय के साथ बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

गैस सप्लाई की समस्या से शेयर पर दबाव

पिछले एक महीने में PG Electroplast के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जिसके पीछे सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां अहम वजह बनी हुई है. कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि गैस सप्लायर की ओर से सप्लाई कम होने की सूचना मिली है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण समुद्री रास्तों पर असर पड़ा है, जिससे जहाजों की आवाजाही पर प्रभाव पड़ा है. इसी कारण सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने से शेयरों पर भी इसका असर देखने को मिला है. 

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

हाल की तिमाही में PG Electroplast ने मजबूत प्रदर्शन किया है. आंकड़ों की बात करें तो, तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 50 फीसदी बढ़कर 60.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

इस दौरान रेवेन्यू में भी तेज बढ़त देखने को मिली और यह 45.9 फीसदी उछलकर 1,412 करोड़ रुपये रहा. जबकि EBITDA 37.4 प्रतिशत बढ़कर 117 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. हालांकि मार्जिन में 8.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.  

शेयर बाजार में कंपनी शेयरों का हाल

बीएसई पर शुक्रवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. शेयर 1.68 प्रतिशत या 8.45 रुपये की तेजी के साथ 512.75 पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 521 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 14,630.94 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: अभी से हो जाएं तैयार! अगले हफ्ते चार दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें किस-किस दिन ब्रांच में लटका मिलेगा ताला?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *