गुना में 1 करोड़ कैश का खेल. पुलिस पर 20 लाख लेकर छोड़ने का आरोप, 4 सस्पेंड

Last Updated:

गुना में वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ रुपये मिलने के बाद कथित तौर पर 20 लाख लेकर गाड़ी छोड़ने का मामला सामने आया है. डीआईजी जांच के लिए मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने जांच के बाद एक्‍शन लिया है.

गुना. जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वाहन चेकिंग के दौरान एक गुजराती कारोबारी की स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिलने के बाद कथित तौर पर 20 लाख रुपये लेकर उसे छोड़ देने का मामले में 4 पुलिस कर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है. मामला सामने आते ही ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने खुद मोर्चा संभाला और देर रात धरनावदा थाना व रूठियाई चौकी पहुंचकर जांच की. बताया जा रहा है कि गुजरात से आए फोन कॉल के बाद नया मोड़ आया. कथित तौर पर आईपीएस अधिकारी के फोन के बाद हंगामा मचा. यहां कथित तौर पर लिए गए 20 लाख रुपये भी लौटा दिए गए. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं.

प्रारंभिक जांच में वाहन चेकिंग के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. नियमों के तहत इतनी बड़ी नकदी मिलने पर आयकर विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देना जरूरी होता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इसके बजाय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर सौदेबाजी के आरोप लगे. इसी आधार पर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आगे और कड़ी कार्रवाई संभव है.

वाहन चेकिंग में सामने आया संदिग्ध मामला
सूत्रों के अनुसार यह घटना 19 तारीख की रात की है. नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई चौकी के पास वाहन चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोका गया. तलाशी के दौरान गाड़ी में नोटों के बंडल मिले. कुल राशि करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करनी थी. आयकर विभाग को सूचना दी जानी चाहिए थी. लेकिन आरोप है कि मौके पर ही पुलिस और कारोबारी के बीच डील हो गई. बताया जा रहा है कि 20 लाख रुपये लेकर गाड़ी को छोड़ दिया गया.

डीआईजी ने देर रात पहुंचकर की जांच
मामला वायरल होने के बाद डीआईजी अमित सांघी खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने चौकी के रिकॉर्ड खंगाले. घटना के समय तैनात पुलिसकर्मियों के बयान लिए. टोल नाके का भी निरीक्षण किया. पूछताछ के दौरान कई तथ्य संदिग्ध पाए गए. प्रारंभिक जांच के आधार पर धरनावदा थाना प्रभारी, रूठियाई चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच होगी. पुख्ता सबूत मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *