एक बार चखो, बार-बार याद आएगी छत्तीसगढ़ की ये खट्टी सब्जी, स्वाद ऐसा जो दिल को छू ले, जानिए

Kheda And Lentil Sour Vegetable Recipe: छत्तीसगढ़ी रसोई में कई पारंपरिक व्यंजन अपने खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं, उन्हीं में से एक है खेड़ा और मसूर की खट्टी सब्जी, जो खट्टे-तीखे स्वाद के कारण लोगों को बेहद पसंद आती है और एक बार खाने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है.

छत्तीसगढ़ की बेहद पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी खेड़ा और मसूर की खट्टी सब्जी, यह सब्जी खासतौर पर अपने खट्टे और मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है, सबसे पहले सामग्री की आवश्यकता होती है जिसमें खेड़ा सब्जी, मसूर दाल, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा इमली/अमचूर या फिर दही खट्टापन लाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

बनाने की विधि

• सबसे पहले मसूर दाल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, इसी बीच खेड़ा को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. उसके बाद खेड़ा और मसूर को कुकर में डालकर एक साथ पका दे. उसके बाद इसमें खट्टा दही डालकर गरम करके मिलाएं, आप चाहे तो इमली या अमचूर भी डाल सकते हैं.

• अब एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा तेल गरम करें, तेल गरम होते ही उसमें राई और जीरा डालें, जैसे ही तड़कने लगे, उसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च, और कटा हुआ प्याज डालकर भूनें, इसके बाद कटे हुए टमाटर डालकर उसे नरम होने तक पकाएं.

• अब इसमें कटे हुए खेड़ा और मसूर को डालें और हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर पकने दें, अंत में हल्का सा उबाल आने दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.

• अब आपकी स्वादिष्ट खेड़ा और मसूर की खट्टी सब्जी बनकर तैयार हो गया है. इसे आप गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.

• एक बार इस खट्टी सब्जी को जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *