सफेद कद्दूू के जूस में छिपा है ये राज, पीने से दिमाग होता है तेज, पाचन तंत्र होता है ठीक

Last Updated:

आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कद्दू कई प्रकार के होते हैं. जिनमें मुख्य रूप से हर कद्दू और सफेद कद्दू होता है. ज्यादातर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है और सफेद कद्दू पेठा बनाने के लिए काफी फेमस होता है, लेकिन यदि सफेद कद्दू का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सफल बनाते हैं.

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कद्दू कई प्रकार के होते हैं. जिनमें मुख्य रूप से हर कद्दू और सफेद कद्दू होता है. ज्यादातर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है और सफेद कद्दू पेठा बनाने के लिए काफी फेमस होता है. लेकिन यदि सफेद कद्दू का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सफल बनाते हैं.

चूंकि इसमें लगभग 95% पानी होता है. इससे यह शरीर में ठंडक प्रदान करता है और डिटॉक्स करता है. इसके साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर करने का काम करता है. शरीर को डिटॉक्स करने से ठंडक मिलती है और यह ठंडक प्रदान करने में काफी कारगर सिद्ध होता है.

सफेद कद्दू एक ऐसा औषधि फल होता है जो जूस के सेवन करने पर लोगों के मन को साथ बनता है और दिमाग चलने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है इसके साथ ही संतुलन की गुण होने की वजह से या दिमाग को तेज और प्रखर बनाने का काम करता है इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो माइंड को शार्प करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सफेद कद्दू में कैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, नियासिन, थियामिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, डाइटरी फाइबर आदि भरपूर होते हैं.

सफेद कद्दू को ऐश गार्ड भी कहा जाता है. इसे खाने से शरीर में ऊर्जा आती है. यह धड़कनों को शांत रखता है. और इसमें विटामिन बी3 होने के कारण ये फूड को इस्तेमाल किए जाने वाले एनर्जी में बदल कर एनर्जी मेटाबॉलिज्म में मुख्य भूमिका निभाता है.<br />जिसे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है और थकान दूर होती है इसके साथ या स्ट्रेस कम करने में<br />भी काफी मदद करता है.

जिन लोगों को एनीमिया, शारीरिक कमजोरी है उनको सफेद कद्दू का सेवन करना चाहिए सफेद कद्दू के यदि जूस को नियमित रूप से किया जाए तो शरीर में रक्त की कमी दूर हो जाएगी और एनीमिया से लोगों को काफी राहत मिलेगी इसके साथ ही जिन लोगों को एनीमिया हुआ है उनमें एनर्जी लेवल को बढ़ जाएगा और थकान दूर हो जाएगी.

सफेद कद्दू में शरीर को शांत रखने और शीतलता प्रदान करने की क्षमता होती है ऐसे में जिन लोगों को सर्दी और जुकाम की समस्या होती है उन लोगों को इसके जूस का सेवन करने से बचना चाहिए यदि वह इसका सेवन कर रहे हैं तो काली मिर्च और शहद मिलाकर सफेद कद्दू के जूस का सेवन करें. ऐसा करने से कूलिंग इफेक्ट काफी हद तक कम हो जाता है.

अगर आप सफेद कद्दू का जूस बनाना चाहते हैं तो आपको जूस बनाने के लिए एक सफेद कद्दू को काट लें. मिक्सी में डालकर इसे ब्लेंड कर लें. इसे एक गिलास में छान लें. इसमें नींबू का रस, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार डालें, मिलाएं और पी जाएं. या आपके लिए काफी फायदेमंद होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *