Patel Engineering: सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी स्मॉल कैप कंपनी पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering Limited) को भूटान की कंपनी दोरजलुंग हाइड्रो पावर लिमिटेड से 230 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी को ‘पैकेज-1’ के तहत प्री-कंस्ट्रक्शन कार्यों का ठेका मिला है. इनमें दो डाइवर्जन टनल, एक हाईवे टनल और हाइड्रामैकेनिकल काम जैसे कि गेट वगैरह बनाने हैं. दोरजलुंग हाइड्रो पावर लिमिटेड (DHPL) भूटान की ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DGPC) और भारत की टाटा पावर कंपनी लिमिटेड का एक जॉइंट वेंचर है.
कंपनी ने बताया कि दोरजलुंग हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट भूटान के ऊर्जा क्षेत्र में एक अहम पहल है. यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत भूटान का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह देश की घरेलू ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर सके, साथ ही बची हुई साफ ऊर्जा को भारत को एक्सपोर्ट करने में भी मदद करे, जिससे क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो. दोरजलुंग हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट की कैपेसिटी 1125 मेगावाट है. यह भूटान के मोंगर जिले में कुरीचू नदी पर एक ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ प्रोजेक्ट है.
पटेल इंजीनियरिंग की जिम्मेदारियां
कंपनी के काम को तीन हिस्सों में बांटा गया है:-
सुरंग का निर्माण
डायवर्जन टनल- कंपनी को दो ऐसी सुरंगे बनानी हैं, जो नदी के रास्ते को अस्थायी रूप से मोड़ दे ताकि बांध का निर्माण सूखी जगह पर हो सके.
हाईवे टनल- प्रोजेक्ट साइट तक पहुंचने के लिए सड़क पर एक सुरंग का निर्माण करना होगा.
हाइड्रोमैकेनिकल काम
नदी के बहाव को काबू में रखने के लिए सुरंगों में बड़े लोहे के गेट बनाने होंगे और उनसे जुड़ी मशीनरी फिट करनी होगी.
बुनियादी ढांचा
बांध बनाने से पहले की जाने वाली खुदाई, कॉन्क्रीट से जुड़े काम और साइट को मुख्य निर्माण काम के लिए तैयार करना. ये सारे काम कंपनी को 300 दिनों के भीतर निपटाने हैं.
विजय केडिया का कंपनी पर दांव
दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) के पास पटेल इंजीनियरिंग के लगभग 1050 करोड़-1100 करोड़ शेयर हैं. विजय केडिया ने अपनी इंवेस्टमेंट यूनिट केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेटलिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग में दांव लगाया है. उनकी इसमें 1.01 परसेंट की हिस्सेदारी है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद, क्या 1.27 लाख तक चला जाएगा भाव?
.