पैसों की अचानक कमी आ जाए तो क्या करें? इन आसान उपायों से फिर से पटरी पर आ सकते हैं हालात, जानें

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

How to Manage Financial Crisis: पैसों की स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती, कभी सब कुछ ठीक चलता है तो कभी अचानक खर्च बढ़ जाता है. नौकरी छूटने या आय में कमी आना भी एक सामान्य घटना है. ऐसे हालात में तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन हर मुश्किल स्थायी नहीं होती.

जरूरी यह है कि बिना घबराए हालात को समझकर धीरे-धीरे सही फैसले लिए जाएं. धैर्य और समझदारी से ही आर्थिक स्थिति को फिर से संतुलित किया जा सकता है. आइए जानते हैं, ऐसे कुछ उपायों के बारे में जिससे आप इस हालात से बड़ी आसानी से बाहर निकल सकते हैं….

खर्चों को समझदारी से मैनेज करें

जब खर्चों पर आप कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो सबसे पहले यह समझना जरूरी होता है कि कौन-से खर्च टालने लायक हैं और कौन-से नहीं. जैसे घर से जुड़े जरूरी खर्च किराया, राशन या बिजली पहले आते हैं. 

जबकि बाहर खाना, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन या फालतू शॉपिंग जैसी चीजों को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. इस तरह थोड़ी समझदारी से किए गए छोटे बदलाव भी आपकी आर्थिक स्थिति को संभालने में काफी मदद कर सकते हैं.

आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते तलाशें

अपने खर्चों को संभालने के लिए आमदनी बढ़ाने के छोटे-छोटे मौके खोजते रहने चाहिए. अगर आपके पास कोई स्किल्स जैसे ट्यूशन देना, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, फोटोग्राफी जैसी कोई कला हो तो इसका इस्तेमाल करके कुछ अतिरिक्त पैसों का जुगाड़ हो सकता है.

शुरुआत में भले ही कम कमाई हो, लेकिन यह न सिर्फ आर्थिक सहारा देता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाने का काम करता है. 

स्थिति को समझकर ही आगे बढ़ें

जब अचानक कोई खर्च बढ़ जाए या आमदनी कम हो जाए तो बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी स्थिति को साफ तरीके से समझना जरूरी होता है. इसके लिए आप कागज पर लिखकर देख सकते हैं कि कितना खर्च बढ़ा है या आमदनी में कितनी कमी आई है.

इससे चीजें ज्यादा स्पष्ट नजर आती हैं. अक्सर जो समस्या दिमाग में बहुत बड़ी लगती है, वह लिखने के बाद उतनी जटिल नहीं लगती और उसे संभालना आसान हो जाता है. लिखने के बाद समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: ग्लोबल तनाव के बीच निवेशकों की पसंद बना यह शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद डालो; दिख सकता है 30% का अपसाइड

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *