40 करोड़ में तैयार हुआ हाईटेक स्कूल, अब प्राइवेट स्कूलों को देगा टक्कर, बेटियों को मिलेगी

Last Updated:

MLB Sandipani School: सागर में 40 करोड़ की लागत से एमएलबी संदीपनी विद्यालय की तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है जिसमें 156 कमरे हैं जहां पर बच्चों की प्ले स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी 12th तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, इसके साथ यहां पर लाइब्रेरी प्रयोगशाला, खेल मैदान, संगीत, कम्प्यूटर लैब हैं.

MLB Sandipani School: मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार के द्वारा संदीपनी विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है. जो वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लेस होंगे और इनमें पढ़ाने वाले टीचर भी स्पेशल रहेंगे. प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल में भी मॉडर्न और आधुनिक शिक्षा बच्चों को दी जाएगी यहां पर गरीब से गरीब व्यक्ति का बच्चा भी अच्छी शिक्षा हासिल कर अपने और अपने मां-बाप के सपनों को पूरा कर सकेंगे. सागर शहर में भी 40 करोड़ की लागत से महारानी लक्ष्मीबाई संदीपनी विद्यालय का कार्य पूरा हो गया है और नई सत्र से इनमें क्लासें लगा शुरू हो जाएंगी. लेकिन इस स्कूल में केवल लड़कियों को ही एडमिशन दिया जाएगा.

सागर में 40 करोड़ की लागत से एमएलबी संदीपनी विद्यालय की तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है जिसमें 156 कमरे हैं जहां पर बच्चों की प्ले स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी 12th तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, इसके साथ यहां पर लाइब्रेरी प्रयोगशाला, खेल मैदान, संगीत, कम्प्यूटर लैब, वाहन पार्किंग, शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा रहेगी. इसमें प्ले स्कूल से लेकर 8 वी तक हर क्लास में 200 बच्चियों होगी तो 12वीं तक हर सब्जेक्ट में 240 बच्चियों को एडमिशन मिलेगा.

स्कूल के प्राचार्य विनय दुबे ने बताया कि उनके स्कूल में 3000 बच्चों को पढ़ने की स्ट्रैंथ हैं, वर्तमान समय में उनके पास लगभग 2000 सीट भरी हुई है नए सत्र में 1000 बेटियों को नया एडमिशन दिया जाएगा और इसमें केवल ऐसी स्टूडेंट ही एडमिशन ले पाएंगी जो सरकारी स्कूल में पढ़ती है. सरकार की यही नीति है. यहां लगभग 130 शिक्षक हैं जो बच्चों को पढ़ाएंगे.

करीब 100 साल पुरानी स्कूल का उन्नयन
सागर शहर की एमएलबी स्कूल की स्थापना 94 साल पहले 1932 में हुई थी जहां से अब तक हजारों बेटियां पढ़कर निकल चुकी है, शुरुआत से ही यह स्कूल केवल बेटियों के लिए रहा है सांदीपनि विद्यालय में चयन होने के बाद इसका विरोध होना शुरू हुआ था इसके बाद यह तय किया गया था कि भविष्य में भी इसमें केवल बेटियां ही पड़ेगी और उन्हीं के लिए ऐसे एक तरह से संरक्षित किया जाएगा. यह स्कूल वर्तमान समय में मुख्य बस स्टैंड से 200 मीटर दूर पीली कोठी जाने वाले रास्ते पर स्थित है. जो गोपालगंज वार्ड में आता है. इसके आसपास सिटी स्टेडियम गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रसिद्ध वृंदावन मंदिर जिला कोर्ट, खेल परिसर और पीटीसी मैदान है.

दोगुनी समय में पूरा हो पाया काम 
महारानी लक्ष्मीबाई सांदीपनी विद्यालय को 40 करोड़ की लागत से मॉडर्न रूप में तैयार किया गया है यहां स्कूल परिसर की जग में ही साल 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था और यह साल 2025 कि आखिर में बनकर तैयार हुई थी इस बिल्डिंग को बनाने में करीब 18 महीने की समय सीमा दी गई थी लेकिन काम पूरा होने में इससे दो गुना समय लग गया.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *