लॉरेंस गैंग के ‘हैरी बॉक्सर’ ने भोपाल के सराफा व्यापारी से मांगे 10 करोड़, इंदौर में भी कॉल

Last Updated:

MP Crime News: मध्य प्रदेश में लॉरेंस गैंग दहशत फैलाने की फिराक में है. पिछले कई दिनों से भोपाल, इंदौर, खरगोन में व्यापारियों को रंगदारी कॉल जा रही हैं. कहीं 10 तो कहीं 15 करोड़ृ मांगे गए. एक जगह तो फायरिंग भी हुई. पुलिस कर रही जांच…

Zoom

धमकी भरी कॉल के बाद व्यापरी परेशान. (AI Image)

Bhopal News: भोपाल के एक सराफा कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने का मामला सामने आया है. सबसे खास बात ये कि कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकियां दी हैं. शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.

भोपाल पुलिस के ACP आलोक श्रीवास्तव ने बताया, कोलार रोड निवासी कारोबारी गौरव जैन के पास करीब चार दिन पहले एक वॉट्सएप कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का हैरी बॉक्सर बताते हुए 10 करोड़ रुपए की डिमांड की थी. पहली बार में कारोबारी ने इस फोन कॉल पर कोई ध्यान नहीं दिया.

तीन दिन बाद दी धमकी
तीन दिन बाद 20 मार्च को सुबह उनके पास उन्हीं नंबरों से हैरी बॉक्सर ने दोबारा संपर्क किया और 10 करोड़ रुपए की मांग की. कारोबारी गौरव जैन ने जब कहा कि वे उसे किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं देंगे, तब उसने बदसलूकी करते हुए धमकी दी कि अब उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा. कारोबारी को लॉरेंस गैंग की ओर से खुली चुनौती दी गई है.

इन शहरों से भी सामने आए केस
लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने हाल के दिनों में इंदौर के एक कारोबारी को फोन करके 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. इतना ही नहीं, इसी गैंग के कुछ गुर्गों ने खरगोन जिले में एक कारोबारी से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी और रुपए नहीं देने पर उनके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं. बीते कुछ दिन पहले अशोक नगर में पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार किया था.

पहले 10 करोड़ मांगे, फिर 5 बढ़ा दिए…
इसी तरह इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकाया गया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की. बताया जा रहा कि जब कारोबारी ने फोन रिसीव नहीं किया, तो आरोपियों ने दोबारा संपर्क कर एक वॉयस नोट भेजकर मांग बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दी. इसमें 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त जोड़ दिए गए. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, मामले में पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस कॉल डिटेल्स और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *