महिलाओं ने की गौरी-शिव की पूजा, निकाली शोभायात्रा: गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गाया भजन, अखंड सौभाग्य के लिए आशीर्वाद मांगा – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के मक्सी में शनिवार को अग्रवाल महिला मंडल ने गणगौर का पर्व पूरे रीति-रिवाज और भक्ति के साथ मनाया। इस दौरान समाज की महिलाओं और लड़कियों ने माता गौरी और भगवान शिव की खास पूजा की। उन्होंने अपने परिवार की खुशहाली और अखंड सौभाग्य के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर इकट्ठा हुईं और भक्ति गीत गाते हुए एक शानदार शोभायात्रा निकाली। ढोल-ताशों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आकर्षण का केंद्र रही गणगौर की झांकी शोभायात्रा में गणगौर की बेहद सुंदर और आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरे नगर में त्योहार जैसा नजारा देखने को मिला। एकता और संस्कृति की दिखी झलक इस आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल की बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ धार्मिक परंपराएं निभाई गईं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति की सुंदर तस्वीर भी नजर आई। महिलाओं ने गाये भजन गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती। पार्वती का आला-गीला, गौर का सोना का टीका।। टीका दे टमका दे रानी, व्रत करियो गौरा दे रानी। करता-करता आस आयो, मास आयो।। खेरे-खाण्डे लाड़ू ल्यायो, लाड़ू ले वीरा ने दियो। वीरो ले मने चूनड़ दीनी, चूनड़ ले मने सुहाग दियो।। शीतल पाटी सों को कतको, गूंजा-लडू पेड़ा। ईसर जी काला, गौरा दे गोरी।। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *