Last Updated:
Vrat Appe Recipe: नवरात्रि में हेल्दी और टेस्टी खाना बनाना अब आसान हो गया है. समक और साबूदाने से बने अप्पे कम तेल में तैयार होते हैं. यह डिश हल्की, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर होती है. मूंगफली और नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है. यह रेसिपी वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी बेहतरीन है.
अप्पे रेसिपी
Vrat Appe Recipe: नवरात्रि का व्रत आते ही लोग खाने को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसा क्या खाएं जो पेट भी भरे और शरीर को हल्का भी रखे. अक्सर व्रत में लोग तला भुना ज्यादा खा लेते हैं जिससे शरीर में भारीपन, आलस और थकान महसूस होने लगती है. लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो अप्पे एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. खास बात यह है कि ये अप्पे कम तेल में बनते हैं और स्वाद में भी किसी तले हुए स्नैक से कम नहीं होते. हर्षिका द्वारा बताई गई यह व्रत स्पेशल अप्पे रेसिपी बहुत ही आसान है और घर पर जल्दी बन जाती है.
इसमें समक के चावल और साबूदाने का इस्तेमाल किया जाता है जो व्रत में खाया जा सकता है. इसके साथ पनीर और सब्जियां मिलाने से यह डिश और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाती है. अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं या हल्का और एनर्जी से भरपूर खाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है.
मुख्य सामग्री की सही तैयारी
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप समक के चावल को अच्छे से धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके साथ ही आधा कप साबूदाना भी अलग से भिगो लें. जब दोनों चीजें अच्छी तरह फूल जाएं तो इन्हें मिक्सर में डालें. इसमें एक छोटा अदरक का टुकड़ा डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो.
बैटर में फ्लेवर और पोषण कैसे बढ़ाएं
अब इस तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और गाजर डालें. पनीर अप्पे को सॉफ्ट बनाता है और गाजर से हल्की मिठास और पोषण मिलता है. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और जीरा पाउडर डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि हर बाइट में स्वाद बराबर आए.
बैटर को आराम देना क्यों जरूरी है
जब बैटर तैयार हो जाए तो इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इससे साबूदाना और चावल का पेस्ट अच्छे से सेट हो जाता है. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर सही कंसिस्टेंसी बना सकते हैं.
मूंगफली और नारियल की खास चटनी
इन अप्पे का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब इसे चटनी के साथ खाया जाए. इसके लिए एक कप भुनी हुई मूंगफली लें और उसमें ताजा नारियल के टुकड़े, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और जीरा डालकर पीस लें. अब एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें जीरा और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
अप्पे बनाने का सही तरीका
अब अप्पे पैन को गैस पर रखें और उसमें हल्का सा तेल या घी लगाकर ग्रीस कर लें. अब चम्मच की मदद से हर सांचे में बैटर डालें. गैस को धीमी आंच पर रखें और अप्पे को ढककर 3 से 4 मिनट तक पकने दें. जब नीचे से ये सुनहरे हो जाएं तो इन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सा तेल डालकर पकाएं. कुछ ही मिनटों में आपके अप्पे तैयार हो जाएंगे.
View this post on Instagram
.