टीआरएस कॉलेज में डांस रील पर विवाद: क्लासरूम और गलियारे में छात्राओं ने बनाए वीडियो; प्राचार्य बोलीं- अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे – Rewa News


शासकीय ठाकुर रणमत सिंह (टीआरएस) महाविद्यालय में सोशल मीडिया पर छात्राओं की डांस रील वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। छात्राओं ने कॉलेज परिसर के गलियारों और क्लासरूम में एक ही ड्रेस में बैक टू बैक डांस वीडियो शूट किए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले पर संज्ञान लिया है और प्राचार्य अर्पिता अवस्थी ने वीडियो के आधार पर छात्राओं की पहचान कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छात्राओं की एक ही ड्रेस में बैक टू बैक डांस रील्स नजर आ रही हैं। ये वीडियो कॉलेज परिसर के अलग-अलग स्थानों, मुख्य रूप से गलियारों और कक्षाओं में शूट किए गए बताए जा रहे हैं। वीडियो में छात्र-छात्राएं डांस रील बनाते दिखाई दे रहे हैं।
प्राचार्य बोलीं- परिसर में ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लिया है। कॉलेज की प्राचार्य अर्पिता अवस्थी ने कहा है कि, “कॉलेज परिसर में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति नहीं है।” वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित छात्रों की पहचान की जा रही है। साइंस संकाय की छात्राएं होने का अंदेशा प्राचार्य के अनुसार, वीडियो में दिख रही छात्राओं की ड्रेस से उनके साइंस संकाय से होने के संकेत मिलते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासन भंग करने वाले छात्र-छात्राओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *