How to become panchayat sachiv: पंचायत के ‘सचिव जी’ बनना है? जानिए योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस और कितनी मिलती है सैलरी

Last Updated:

How to become a Panchayat Secretary: पंचायत सचिव गांव का प्रशासनिक प्रमुख होता है, जो सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर विकास कार्यों की निगरानी करता है, तो चलिए जानते हैं सबकुछ…

सागर. पंचायत वेब सीरीज पॉपुलर होने के बाद हर कोई सचिव जी के किरदार का फैन बन गया है. सचिव जी के सादगी भरे रोल को देख युवाओं के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या हम भी पंचायत सचिव बन सकते हैं ? लेकिन इसके लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होती होगी, चयन कैसे होता है. सैलरी क्या होगी और सचिव जी का पंचायत में मुख्य काम क्या होता है, तो आज हम इन्ही सब सवालों के जबाब लेकर आये है.

पंचायत सचिव ग्राम पंचायत का एक अहम अधिकारी होता है. सरकारी योजनाओं की निगरानी करना, पंचायत विकास कार्यों का हिसाब-किताब संभालना, गांववासियों की समस्याओं को सुनना जैसे काम करता है. पंचायत सचिव को किसी भी ग्राम के विकास की रीड माना जाता है, क्योंकि यह ग्रामीण प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है. यह पद राज्य सरकार के अधीन आता है और इसमें सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर जिन भी योजनाओं का क्रियान्वयन होता है. उसकी जिम्मेदारी सचिव के ही का नौकर होती है

पंचायत सचिव की भर्ती करने के लिए राज्यों में अलग-अलग प्रक्रियाएं होती हैं. मध्य प्रदेश में MPPEB \ MPESB माध्यम से परीक्षा करवाई जाती है. जिसमें आवेदक को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है. इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा फिर इंटरव्यू और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्लियर होने पर नौकरी मिल जाती है. यानि पंचायत सचिव बन जायँगे, परीक्षा में बेसिक जनरल नॉलेज सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें सामान्य ज्ञान, गणित करंट, अफेयर्स जैसे टॉपिक शामिल रहते हैं.

सचिव पद का आवेदन करने के लिए क्षेत्र की योग्यता कम से कम 12वीं पास या ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए. उसके साथ में कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है. वहीं सचिव जी की सैलरी की बात करें, तो प्रारंभिक तनख्वाह 18 हजार से 30000 तक प्रति महीना होती है. इसमें महंगाई भत्ता मकान किराया भत्ता और अन्य चीज मिलाकर 8 से 10000 तक मिलते हैं. इस तरह कुल 26000 से 35000 तक शुरुआती वेतन होता है.

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में 30 हजार पदों पर पंचायत सचिव की भर्ती की जानी हैं. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें, तो सचिव बन सकते हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homecareer

पंचायत के ‘सचिव जी’ बनना है? जानिए योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *